बेजॉय नांबियार की हिंदी-तमिल फिल्म 'दंगे' का पहला गाना 'ले ले पंगे' रिलीज हो गया है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे, एहान भट, निकिता दत्ता और टीजे भानु अहम रोल में नजर आएंगे। वहीं, तमिल में यही फिल्म 'पोर' शीर्षक से रिलीज होगी। इसमें अर्जुन दास, कालिदास जयराम, टीजे भानु और संचना नटराजन मुख्य भूमिका में हैं।
Le Le Pangey: 'दंगे' का पहला गाना 'ले ले पंगे' हुआ रिलीज, ताजा हो जाएंगी कॉलेज के दौर की यादें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'ले ले पंगे' गाना सुनने और देखने, दोनों तरीके से काफी शानदार है। इसे देख कॉलेज के दौर की यादें ताजा हो जाएंगी। कॉलेज कैंपस, लाइब्रेरी, खेल का मैदान, चुनाव और भरपूर मस्ती इन सभी बातों की झलक गाने में नजर आई।
Munawar-Renee: मुनव्वर फारूकी के साथ घूमती दिखीं रेनी सेन, यूजर्स बोले- सुष्मिता की बेटी यहां क्या कर रही है?
संजीत हेगड़े, अनुराग कुलकर्णी और वर्षा एस कृष्णन ने इस गाने को गाया है। संजीत हेगड़े ने गानो को कंपोज भी किया है। वहीं इसके लिरिक्स कौसर मुनीर के हैं। इस गाने का तमिल वर्जन 'असराधे' सुजीत हेगड़े और वर्षा एस कृष्णन ने गाया है। तमिल गाने को कृतिका नेल्सन ने लिखा है।
यह फिल्म सांस्कृतिक कॉलेज फेस्टिवल के दौरान दो दोस्तों के बीच हुए मुकाबले पर आधारित है। इसमें एक पक्ष का चुनाव करने की चुनौती है। हिंदी और तमिल दोनों वर्जन में फिल्म एक मार्च 2024 को रिलीज हो रही है।
Kasiammal: 'कदैसी विवासयी' की अभिनेत्री कसियाम्मल की हत्या, शराबी बेटे ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट!
फिल्म 'दंगे' को टी-सीरीज, बिजॉय नांबियार, प्रभु एंटनी और मधु अलेक्जेंडर मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं। दर्शक इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं, और अब पहले गाने ने यह उत्साह और बढ़ा दिया है।
Pyarelal Sharma: पद्म भूषण के बाद प्यारेलाल शर्मा को एक और सम्मान, मिला लक्ष्मीनारायण अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार