सब्सक्राइब करें

Actress: डिलीवरी के बाद बढ़े वजन के कारण ट्रोल हुईं ये एक्ट्रेस, फिर करारा जवाब देते हुए हेटर्स की लगाई क्लास

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 17 Jun 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
Actress got trolled for weight gain after pregnancy rupali Ganguly debina Anita hassanandani Deepika Mahhi vij
अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में अभिनेत्रियां अपनी दमदार अदाकारी से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। चाहे टीवी जगत की अभिनेत्री हो या बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस, सभी लोकप्रियता की ऊंचाइयों पर हैं और फैंस इनके दीवाने रहते हैं। एक तरफ जहां इनकी तारीफ होती है, वहीं कुछ ट्रोल्स इन्हें ट्रोल भी कर देते हैं। अभिनेत्री को फिट माना जाता है, लेकिन कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिनका डिलीवरी के बाद वजन बढ़ गया और यूजर्स ने मोटापे के कारण उन्हें ट्रोल किया, लेकिन इन अभिनेत्रियों में भी करारा जवाब देते हुए ट्रोल्स का मुंह बंद कर दिया। चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में, जिन्होंने अपने यूजर्स को ट्रोलिंग पर मुंहतोड़ जवाब दिया।

Trending Videos
Actress got trolled for weight gain after pregnancy rupali Ganguly debina Anita hassanandani Deepika Mahhi vij
रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली का। 'अनुपमा' से घर-घर में छाई अभिनेत्री रूपाली गांगुली भी प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन के कारण ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। रूपाली ने इस बारे में बात करते हुए बताया था कि जब मेरा बेटा रुद्रांश हुआ तो मेरा वजन 58 से 86 किलो तक पहुंच गया था। जब मैं अपने बच्चे को घुमाने बाहर लेकर जाती थी तो कई पड़ोसी, जिन्हें सही से मैं जानती तक नहीं थी, वे बोलते थे कि तुम कितनी मोटी हो गई हो। अभिनेत्री ने बताया था कि बढ़े वजन के कारण लोगों ने उन्हें आंटी कहना शुरू कर दिया था। हालांकि, हेटर्स को करारा जवाब देता हुए रूपाली ने कहा था कि किसी मां को उसके बढ़े वजन के लिए जज करने का अधिकार आपको किसने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress got trolled for weight gain after pregnancy rupali Ganguly debina Anita hassanandani Deepika Mahhi vij
देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में अगला नाम आता है टीवी अभिनेत्री देबिना बनर्जी का। देबिना 40 साल की उम्र में दो बेटियों की मां हैं। प्रेग्नेंसी के बाद अभिनेत्री का वजन काफी बढ़ गया था, जिसके कारण उन्हें ट्रोल किया गया। यूजर्स को करारा जवाब देते हुए देबिना ने कहा था कि उन्होंने वजन खुशी से नहीं बढ़ाया है। वे अपनी बॉडी पर काम कर रही हैं और पहले से फिट हो चुकी हैं।

Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर, चेक बाउंस मामले में जारी हुआ था वॉरंट

Actress got trolled for weight gain after pregnancy rupali Ganguly debina Anita hassanandani Deepika Mahhi vij
अनीता हसनंदानी - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी भी शामिल हैं। अनीता एक बेटे की मां हैं। डिलीवरी के बाद एक्ट्रेस का वजन काफी बढ़ गया था, जिस कारण उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। बेटे को जन्म देने के बाद से ही अदाकारा अपने बढ़े वजन को कम करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, अदाकारा ने कहा था कि मदरहुड से बढ़े वजह ने उन्हें कोई परेशानी नहीं है। अदाकारा ने बहुत ही मुश्किल से अपना थोड़ा वजन कम किया है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।  

Onir: समलैंगिक समुदाय के समर्थन का दिखावा करती है इंडस्ट्री, ओनिर ने किया बॉलीवुड के होमोफोबिक होने का दावा

विज्ञापन
Actress got trolled for weight gain after pregnancy rupali Ganguly debina Anita hassanandani Deepika Mahhi vij
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

माही विज  
टीवी के मशहूर होस्ट जय भानुशाली की पत्नी और अभिनेत्री माही विज का वजन बेटी तारा के जन्म के बाद काफी बढ़ गया था। अभिनेत्री को मां बनने के बाद उनके बढ़े हुए वजन के लिए बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। माही आज भी अपना वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं। माही ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था, क्या आपकी मां आपको जन्म देने के बाद पतली थीं।

Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने सनी देओल को 'गदर 2' की रिलीज के लिए दीं शुभकामनाएं, बोले- ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed