फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: शादीशुदा मर्दों पर दिल हार बैठी थीं ये हसीनाएं, इंडस्ट्री में खूब हुए थे इनके अफेयर के चर्चे

Sat, 09 Sep 2023 04:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 09 Sep 2023 04:34 PM IST
विज्ञापन
Actress having Affairs with Married Celebs Kangana Ranaut Priyanka Chopra Reena Roy Sridevi
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री के हर कलाकार अपनी फिल्मों और शोज के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में इन कलाकारों के निजी जिंदगी के खुलासे ऑडियंस के बीच काफी जोरों शोरों से प्रसारित हो जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने शादीशुदा मर्दों से अफेयर किया था। तो चलिए जानते हैं।

Actress having Affairs with Married Celebs Kangana Ranaut Priyanka Chopra Reena Roy Sridevi
कंगना रणौत - फोटो : social media

कंगना रणौत
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ को लेकर फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना का अभिनेता ऋतिक रोशन से काफी समय तक अफेयर चला था, जिसकी वजह से उनका सुजैन से तलाक हो गया था।

Ajay Devgn: अजय ने अक्षय को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, सूर्यवंशी के सेट से तस्वीर साझा कर लिखी मजेदार बात

Actress having Affairs with Married Celebs Kangana Ranaut Priyanka Chopra Reena Roy Sridevi
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल आइकन बन गई हैं। प्रियंका बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काफी नाम कमा रही हैं। आपको बता दें कि प्रियंका का बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ उस समय अफेयर चला था, जब दोनों ‘डॉन’ की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि,जब शाहरुख की पत्नी गौरी को यह बात पता चली थी तो किंग खान ने प्रियंका से दूरी बना ली थी।

Ajay Devgn: अजय ने अक्षय को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, सूर्यवंशी के सेट से तस्वीर साझा कर लिखी मजेदार बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress having Affairs with Married Celebs Kangana Ranaut Priyanka Chopra Reena Roy Sridevi
श्रीदेवी - फोटो : social media

श्रीदेवी
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। श्रीदेवी अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। आपको बता दें कि फिल्म ‘चांदनी’ की शूटिंग के वक्त श्रीदेवी बोनी कपूर पर अपना दिल हार बैठी थीं। हालांकि, बाद में दोनों ने शादी कर ली थी।

विज्ञापन
Actress having Affairs with Married Celebs Kangana Ranaut Priyanka Chopra Reena Roy Sridevi
रीना रॉय - फोटो : social media

रीना रॉय
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार रीना रॉय का भी नाम अभिनेता गोविंदा के साथ खूब जुड़ा है। कहा जाता है कि रीना गोविंदा को अपना दिल दे बैठी थीं, लेकिन जब अभिनेता की पत्नी को यह पता चला तो उन्होंने रीना से दूरी बना ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed