फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका नहीं हेमा मालिनी ने निभाया पद्मावती का रोल, बोलीं- 'मैं खुश हूं मेरी रिलीज हो गई'

Tue, 19 Dec 2017 09:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Tue, 19 Dec 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
actress hema malini played controversial padmavati role

फिल्म 'पद्मावती' के चौतरफा विवाद के बाद रिलीज अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट पर राजपूत संगठनों की ऐसी नजर लगी कि बॉलीवुड के कई दिग्गज तक फिल्म के समर्थन में खड़े होने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे, लेकिन हेमा मालिनी ने 'पद्मावती' पर खुलकर बयान दिया है। 



पढ़ें: एक्शन सीक्वेंसेस से भरपूर है 'टाइगर जिंदा है' का Tital Track, भर देगा जोश और जज्बा

actress hema malini played controversial padmavati role

जब पद्मावती के किरदार निभाने के बारे में हेमा मालिनी से पूछा तो उन्होंने कहा, मैं खुश हूं कि मैंने पद्मावती का किरदार निभाया, मेरा तो रिलीज भी हो गया। 69 वर्षीय अभिनेत्री एक पैनल चर्चा में बोल रही थीं, विषय था : सेवेंटी इज द न्यू सेवेंटी - हू द हेल वांट्स टू बी थर्टी । चर्चा में लेखक-स्तंभकार शोभा डे और हेमा की जीवनी हेमा मालिनी : बीयोंड द ड्रीम गर्ल लिखने वाले राम कमल भी शामिल थे। 

actress hema malini played controversial padmavati role

दरअसल, 1995 में दूरदर्शन पर 13 एपिसोड्स की टीवी सीरीज प्रसारित की गई थी। '13 पन्ने' नाम की इस सीरीज में कई कैरेक्टर हेमा मालिनी ने निभाए थे। इनमें से एक किरदार रानी पद्मावती का भी था। इस सीरीज में इतिहास के कई किरदारों को शामिल किया गया था। बता दें कि '13 पन्ने' नाम के इस शो को गुलजार ने लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
actress hema malini played controversial padmavati role
संजय लीला भंसाली

'पद्मावती' संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे वो करीब 18 साल पहले से बनाना चाहते थे। इसके लिए उस वक्त उन्होंने स्टार कास्ट के रूप में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का भी नाम फाइनल कर लिया था, हालांकि तब ऐसा नहीं हो पाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed