फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस अभिनेता के साथ लोगों को डराने को तैयार हिना खान, हॉरर फिल्म में आएंगी नजर

Sat, 18 Jan 2020 04:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 18 Jan 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Actress Hina Khan and Actor Kushal Tandon To Star in ZEE5 Horror Film
हिना खान, कुशल टंडन - फोटो : Social Media

टेलीविजन की सबसे चर्चित अदाकारा हिना खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हिना के पास हाल फिलहाल में बहुत सारे प्रोजेक्ट्स हैं। जिनको लेकर वो काफी व्यस्त भी हैं। अब हाल ही में उनकी एक और फिल्म की घोषणा हुई है। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली फिल्म होगी। इस फिल्म में हिना खान के साथ अभिनेता कुशल टंडन भी नजर आएंगे।

Actress Hina Khan and Actor Kushal Tandon To Star in ZEE5 Horror Film
Kushal Tandon - फोटो : file photo

कुशल और हिना को छोटे या बड़े पर्दे पर अब तक एक साथ नहीं देखा गया है। इस फिल्म के जरिए इन दोनों की जोड़ी भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। हालांकि फिल्म का नाम क्या होगा इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। ये एक हॉरर फिल्म होगी जिसमें कुशल और हिना की जोड़ी पहली बार दर्शकों को दिखाई देगी।

Actress Hina Khan and Actor Kushal Tandon To Star in ZEE5 Horror Film
hina khan - फोटो : social media

ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज की जाएगी। इसकी आधिकारिक घोषणा भी जी5 के सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा की गई है। जी5 के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुशल और हिना की तस्वीर साझा की है। जिसके जरिए इस बात की घोषणा की गई है। कुशल और हिना के अलावा इस फिल्म में अदिति आर्या और रिषभ सिन्हा भी नजर आएंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Once you begin, there’s app-solutely no way out of it! Get ready for an edge of the seat experience starring @realhinakhan @aryaaditi @therealkushaltandon and @rishabh_snha. A new #AZEE5Original movie #ComingSoon @debatma #KrasnayaCorporation @windhorsefilms @hinaakhan_world @kushaltandonfc @aditiarya_world

A post shared by ZEE5 Premium (@zee5premium) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Hina Khan and Actor Kushal Tandon To Star in ZEE5 Horror Film
kushal tandon

बात करें कुशल के वर्कफ्रंट की तो कुशल सबसे पहले टीवी सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' में नजर आए थे। इसके बाद कुशल टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आए। बिग बॉस में आने के बाद कुशल गौहर खान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहे। दोनों के ब्रेकअप की कहानी भी जोरों पर रही। आखिरी बार कुशल सोनी टीवी के सीरियल 'बेहद' में भी नजर आए थे।

विज्ञापन
Actress Hina Khan and Actor Kushal Tandon To Star in ZEE5 Horror Film
Hina Khan film Hacked look - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

वहीं हिना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना के पास इस समय लगातार प्रोजेक्ट्स ही प्रोजेक्टस हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'हैक्ड' की शूटिंग पूरी की है। ये फिल्म निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी है। इसके अलावा वो वेब सीरीज 'डेमेज्ड' के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ अभिनेता अध्ययन सुमन भी नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed