सब्सक्राइब करें

Good Luck Jerry: ‘गुड लक जैरी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जान्हवी का कॉमिक अंदाज देखकर आप भी हो जाएंगे फैन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 14 Jul 2022 01:40 PM IST
विज्ञापन
Actress Janhvi Kapoor Upcoming Movie Good Luck Jerry Trailer Released Watch Here News In Hindi
गुड लक जैरी - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गुड लक जैरी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर काफी शानदार है। इस फिल्म में जान्हवी अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। ट्रेलर खूब हंसी मजाक से भरपूर है जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म दर्शकों पर अपना जादू चला सकती है। फिल्म में जान्हवी बिहार की एक साधारण लड़की का रोल निभा रही हैं। इस फिल्म को सिनेमाघरों में न रिलीज कर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने की तैयारी है।

Trending Videos
Actress Janhvi Kapoor Upcoming Movie Good Luck Jerry Trailer Released Watch Here News In Hindi
गुड लक जैरी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है ट्रेलर में?

दो मिनट 50 सेंकड के इस ट्रेलर में जान्हवी पूरी तरह से छाई हुई नजर आ रही हैं। ट्रेलर में वह अपनी मां के इलाज के लिए नौकरी की तलाश में भटकती दिखती हैं। ट्रेलर में कॉमेडी दृश्यों के साथ इमोशन का भी तड़का लगाया गया है। फिल्म में दीपक डोबरियाल भी नजर आने वाले हैं जो ट्रेलर के एक सीन में दिखते हैं। उनके इस सीन से पता चल रहा है कि उनका यह किरदार काफी कॉमेडी से भरपूर होगा। इसके अलावा फिल्म में सुशांत सिंह भी हैं जो नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। बता दें कि यह फिल्म तमिल भाषा में बनी ‘कोलमावु कोकिला’ की रीमेक है। सिद्धार्थ सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 29 जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Janhvi Kapoor Upcoming Movie Good Luck Jerry Trailer Released Watch Here News In Hindi
गुड लक जैरी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के लिए सीखी बिहारी भाषा

जान्हवी अपने किरदार को निभाने के लिए काफी मेहनत करती हैं। इस फिल्म में भी जान्हवी ने अपने रोल के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश की है। फिल्म ‘धड़क’ में राजस्थानी भाषा बोलने वाली जान्हवी इस फिल्म में बिहारी टोन में बात करती नजर आने वाली हैं। इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग भी ली है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने हाल ही में किया था। उन्होंने बताया था कि इस भाषा को सीखने के दौरान उन्होंने बिहारी में गाली देने की प्रैक्टिस की थी।

Actress Janhvi Kapoor Upcoming Movie Good Luck Jerry Trailer Released Watch Here News In Hindi
गुड लक जैरी - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘रूही’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी अहम रोल में थे। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह इस फिल्म के अलावा वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बवाल’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। नीतेश ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वह ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed