{"_id":"5cae0d1ebdec221444248d9f","slug":"actress-kajal-aggarwal-is-criticized-to-praise-to-pm-narendra-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पीएम नरेंद्र मोदी' को सपोर्ट कर बुरी फंसी ये अभिनेत्री, चुनाव आयोग ने भी लगाई रिलीज पर रोक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पीएम नरेंद्र मोदी' को सपोर्ट कर बुरी फंसी ये अभिनेत्री, चुनाव आयोग ने भी लगाई रिलीज पर रोक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 10 Apr 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री काजल अग्रवाल अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करने के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। कईं तमिलियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सपोर्ट करने पर उनकी आलोचना की है। अभिनेत्री ने बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' में पीएम का किरदार कर रहे अभिनेता विवेक के ट्वीट पर कमेंट किया था। जिसके बाद उनकी आलोचना शुरू हुई।
2 of 5
pm modi biopic
दरअसल, विवेक ने हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया था जिसमें फिल्म की रिलीजिंग तारीख भी थी। इस पर अभिनेत्री ने कमेंट किया 'वाह, विवेक, यह लुक बहुत ही उम्दा है, अब और इंतजार नहीं कर सकती, आपकी पूरी टीम को गुड लक, मुझे यकीन है यह फिल्म जरूर सफल होगी।' इसके बाद विवेक ने भी काजल के इस कमेंट पर जवाब दिया।
विवेक ने लिखा ' बहुत शुक्रिया, आपके सपोर्ट से मुझे खुशी हुई, यह एक ऐसा समय है जब हमे अपनी फिल्म रिलीज करवाने के लिए बड़ी जंग लड़नी पड़ रही है, मैं आशा करता हूं कि आपकी तरह और भी मुझे ऐसे सपोर्ट करते नजर आए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
modi biopic
देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' आगामी 11 अप्रैल को रिलीज होने रही थी। इस दिन देश में 17वीं लोक सभा के लिए चुनाव शुरू होने हैं।, लेकिन चुनाव से एक दिन पहले चुनाव आयोग ने इस फिल्म की रिलीजिंग पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
5 of 5
modi biopic
खबर थी कि फिल्म देश ही नहीं विदेशों में भी रिलीज होने वाली थी। फिल्म मेकर्स की इसे भारत के अलावा 38 देशों में रिलीज करने की योजना थी जिसपर चुनाव आयोग ने पानी फेर दिया है। यूएस, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूएई जैसे देशों में यह फिल्म रिलीज होने जा रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।