फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टी को लेकर क्यों आमने-सामने आए अमिताभ-शाहरुख, ट्विटर पर ले रहे 'बदला'

Wed, 10 Apr 2019 08:14 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 10 Apr 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan series of tweets asking success party to Shahrukh Khan
amitabh bachchan and shahrukh khan - फोटो : file photo

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की हाल ही में फिल्म 'बदला' (Badla) रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। वहीं अब बिग बी ने इस फिल्म को लेकर एक ऐसा पोस्ट कर दिया जिसके बाद शाहरुख खान भी खुद को रोक न सके। अमिताभ बच्चन और बिग बी का ट्विटर पर ही सवाल जवाब का सिलसिला शुरू हो गया। 

Amitabh Bachchan series of tweets asking success party to Shahrukh Khan
amitabh and shahrukh - फोटो : file photo

दरअसल, बिग बी ने पहले ट्वीट किया था- 'किसी ने चुपचाप रहने वाली सक्सेस के बारे में कुछ नहीं कहा था। बस भांप लिया था। इस बारे में न प्रोड्यूसर, न डिस्ट्रीब्यूटर, न ही किसी प्रोड्यूसरलाइन  और इंडस्ट्री से जुड़े व्यक्ति ने इस बारे में कहा। हममें में से भी किसी ने बदला की सक्सेस के बारे में कुछ नहीं कहा था। शुक्रिया।' अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट से पता चल रहा है कि वह बदला की सक्सेस पार्टी न होने से थोड़े दुखी है। 

Amitabh Bachchan series of tweets asking success party to Shahrukh Khan
Badla film amitabh - फोटो : twitter

अमिताभ के इस ट्वीट के बाद तुरंत शाहरुख खान ने जवाब दिया। इसके बाद जो सवाल जवाब का सिलसिला शुरू हुआ वह काफी दिलचस्प है। बिग बी के पहले ट्वीट के बाद शाहरुख खान ने ट्वीट किया- 'सर, हम तो वेट कर रहे हैं। आप पार्टी कब दे रहे हैं हम सबको। हम लोग रोजाना रात में जलसा के बाहर इंतजार करते हैं।' 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan series of tweets asking success party to Shahrukh Khan
badla film - फोटो : social media

किंग खान के इस ट्वीट के बाद बिग ने मजाकिया अंदाज में शानदार जवाब लिखा। बिग बी ने ट्वीट किया- 'फिल्म में काम हमने किया, प्रोड्यूस आपने किया, प्रमोशन में निस्वार्थ योगदान हमनें दिया ,अब पार्टी भी हम दें  !!!???' जलसा के बाहर रात में रोजाना कोई नहीं आता। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan series of tweets asking success party to Shahrukh Khan
shahrukh khan - फोटो : file photo

बिग बी के इस जवाब के बाद किंग खान ने फिर से ट्वीट किया। किंग खान ने लिखा- 'सर, फिल्म आपकी है। एक्टिंग आप की है। हिट आपकी वजह से है। आप न होते तो फिल्म ही न होती। तो पार्टी? आपको बता दें, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने इन ट्वीट्स को फैंस ने भी काफी एन्जॉय किया। 'बदला' फिल्म पिछले महीने 8 मार्च को रिलीज हुई थी। 
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed