फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photo: प्रेग्नेंट काजल अग्रवाल ने शेयर की मोनोक्रोम फोटो, अभिनेत्री ने निहारते दिखे पति गौतम किचलू

Sat, 12 Mar 2022 05:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 12 Mar 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
Actress kajal aggarwal shared family photo with husband gautam kitchlu
kajal aggarwal and gautam kichlu - फोटो : social media

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें काजल अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। वहीं, अब काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने पति गौतम किचलू के साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर में काजल की प्यारी स्माइल हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। 

Actress kajal aggarwal shared family photo with husband gautam kitchlu
kajal aggarwal and gautam kichlu - फोटो : social media

काजल अग्रवाल ने जो तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, वह एक मोनोक्रोम फोटो है, जिसमें काजल अपने हाथ का सहारा लेकर बैठी हुई हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने दूसरा हाथ अपने बेबी बंप पर रखा हुआ है। काजल के साथ उनके पति गौतम किचलू भी हैं और वह अपनी लविंग वाइफ को बेहद प्यार से निहार रहे हैं। इस तस्वीर में काजल के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साझ झलक रहा है, जिस वजह से वह काफी सुंदर लग रही हैं। 

Actress kajal aggarwal shared family photo with husband gautam kitchlu
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram

इस तस्वीर के साथ काजल अग्रवाल ने कैप्शन में लिखा, 'ये है हम।' काजल अग्रवाल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस इस तस्वीर पर कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'लवली पिक्चर।' दूसरे फैन ने कमेंट में लिखा, 'बधाई हो। बहुत उत्साहित हूं।' इसके अलावा, कई फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर कर काजल अग्रवाल के लिए प्यार लुटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress kajal aggarwal shared family photo with husband gautam kitchlu
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

काजल अग्रवाल ने अक्तूबर 2020 में गौतम किचलू से शादी की थी। दोनों की शादी मुंबई में हुई थी। दोनों ने कोरोना प्रतिबंधों के तहत सात फेरे लिए थे। इस शादी समारोह में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही मौजूद थे। वही, काजल ने इसी साल जनवरी महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस को देकर खुश किया था। अभिनेत्री ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने पति के साथ नजर आई थीं।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed