{"_id":"62bd4fed697735315209bf82","slug":"actress-kangana-ranaut-says-thanks-to-best-action-hero-vidyut-jammwal-for-praised-her-action-scenes-in-dhaakad-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhaakad: 'धाकड़' देख कंगना के एक्शन के मुरीद हुए विद्युत जामवाल, बोले, 'कोई लड़की है जो...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhaakad: 'धाकड़' देख कंगना के एक्शन के मुरीद हुए विद्युत जामवाल, बोले, 'कोई लड़की है जो...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत-विद्युत जामवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी फिल्मों और काम के साथ-साथ अक्सर अपनी बयानबाजियों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इंडस्ट्री में आए दिन किसी न किसी से उनकी नोंकझोंक होना आम बात है। हालांकि, 'पंगा' गर्ल की तारीफ करने वाले भी कम नहीं हैं। हाल ही में अभिनेता विद्युत जामवाल कंगना की तारीफों के पुल बांधते नजर आए। बता दें कि विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'खुदा हाफिज चैप्टर 2' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़' में उनके एक्शन सीन की तारीफ की।
2 of 4
धाकड़ का गाना शी इज फायर
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना की 'धाकड़' बॉक्स-ऑफिस पर जादू नहीं चला पायी। मगर, इस फिल्म में अपने एक्शन सीन के लिए उन्हें जरूर तारीफें मिली। हाल ही में विद्युत जामवाल भी उनके एक्शन सीन की तारीफ करते दिखे। विद्युत जामवाल ने एक बातचीत के दौरान फिल्म 'धाकड़' में कंगना के एक्शन सींस को शानदार बताया। उन्होंने कहा, 'कंगना हाल ही में फिल्म 'धाकड़' में नजर आईं। जब मैंने यह फिल्म देखी तो मुझे काफी गर्व हुआ कि एक लड़की है, जो वास्तव में कुछ शानदार कर रही है।'
3 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
विद्युत के मुंह से अपनी तारीफ सुनने के बाद कंगना रणौत भी फूले नहीं समा रही हैं। उन्होंने विद्युत जामवाल का यह वीडियो बाकायदा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'देश के बेस्ट एक्शन हीरो को मेरे एक्शन अच्छे लगे। यह मेरे लिए एक अवॉर्ड मिलने जैसा है। शुक्रिया विद्युत।' इसके बाद कंगना ने लिखा, 'फिल्म 'धाकड़' 01 जुलाई को जी5 पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें, कंगना रणौत की यह फिल्म 20 मई 2022 को रिलीज हुई थी। इसमें उनके अलावा दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल मुख्य रोल में नजर आए। वहीं बात करें विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज चैप्टर 2' की तो यह 08 जुलाई को रिलीज होगी। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म, वर्ष 2020 में आई 'खुदा हाफिज' का सीक्वल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।