सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इस फिल्म से फुल टाइम डायरेक्टर बनीं कंगना रनौत, राम मंदिर के मुद्दे पर होगी केंद्रित

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 07 Jun 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
actress Kangana Ranaut will become director with Aparajita Adhya based on Ram Mandir
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत अब पर्दे के पीछे रहकर फुल टाइम काम करने की तैयारी कर रही हैं। वह अपने निर्देशन में राम मंदिर के मुद्दे पर आधारित एक फिल्म 'अपराजिता अयोध्या' बनाने जा रही हैं जिसे 'बाहुबली सीरीज' और 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' की पटकथा लिखने वाले लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा है। 

Trending Videos
actress Kangana Ranaut will become director with Aparajita Adhya based on Ram Mandir
फिल्म पंगा में कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

इस खबर की पुष्टि करते हुए खुद कंगना ने कहा है कि वह इस फिल्म को निर्देशित करने वाली हैं। उन्होंने कहा, 'इस फिल्म को निर्देशित करने की मेरी कोई योजना नहीं थी। मैं सिर्फ इस फिल्म का निर्माण करना चाहती थी। मेरे पास उस वक्त इतना समय नहीं था कि मैं निर्देशन के बारे में भी सोचूं। जब केवी विजयेंद्र प्रसाद ने इस फिल्म की पटकथा के बारे में मुझे बताया तो उन्होंने इस फिल्म को एक बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी कर रखी थी'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress Kangana Ranaut will become director with Aparajita Adhya based on Ram Mandir
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने आगे कहा, 'ऐसी फिल्म मैं निर्देशित कर चुकी हूं। मेरे सहयोगी भी चाहते थे कि मैं इसको निर्देशित करूं। फिर मुझे लगा कि यह एक अच्छा विचार है। आखिरकार वही हो रहा है।' कंगना रनौत इस फिल्म का निर्माण भी अपने प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले ही करने वाली हैं जिसको उन्होंने इसी वर्ष स्थापित किया है। 

actress Kangana Ranaut will become director with Aparajita Adhya based on Ram Mandir
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल इस फिल्म के लिए कंगना ने खुद को कैमरे के पीछे रखने की योजना बनाई है। वह बताती हैं, 'मैं इस फिल्म पर अपना पूरा ध्यान एक फिल्म निर्देशक और निर्माता के तौर पर लगाना चाहती हूं। मेरे लिए इस फिल्म का विषय कोई विवादित नहीं है। मुझे लगता है कि यह कहानी प्यार, विश्वास, एकता और इनसे भी कहीं ऊपर की है।'

विज्ञापन
actress Kangana Ranaut will become director with Aparajita Adhya based on Ram Mandir
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला

कंगना को अंतिम बार पर्दे पर अश्विनी अय्यर तिवारी की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पंगा' में देखा गया था।  अब कंगना तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में जयललिता के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग काफी हद तक हो चुकी है लेकिन इसके क्लाइमैक्स सीन को फिल्माने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके लिए लगभग साढ़े तीन सौ लोगों का सेट पर होना जरूरी है। जबकि शूटिंग के लिए जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार यह सीन फिलहाल नहीं किया जा सकता। लिहाजा कंगना की इस फिल्म का दर्शकों को अभी इंतजार करना होगा।


पढ़ें: बारिश को देख भावुक हुईं इरफान की पत्नी सुतापा, सोशल मीडिया पर लिखा- 'मुझे पता है कि यह आपकी तरफ से...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed