फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanishka Soni: सोलोगैमी पर कनिष्का सोनी ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- मुझे किसी मर्द की जरूरत नहीं

Fri, 19 Aug 2022 07:11 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 19 Aug 2022 07:11 PM IST
विज्ञापन
actress kanishka soni gives reply to trolls who pointing out her self marriage decision
कनिष्का सोनी - फोटो : Instagram

'दिया और बाती हम' की अभिनेत्री कनिष्का सोनी खुद से शादी करने के बाद चर्चा में हैं। उन्होंने 16 अगस्त को एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही थीं। इस तस्वीर ने सभी को हैरान कर दिया है। गुजरात की क्षमा बिंदु के बाद कनिष्का सोनी भारत की दूसरी महिला हैं, जिन्होंने सोलोगैमी मैरिज की है। कनिष्का की इस तस्वीर पर नेटिजन्स ने उनको बहुत कुछ कहा है। ट्रोलिंग का कनिष्का सोनी ने करारा जवाब दिया है।

actress kanishka soni gives reply to trolls who pointing out her self marriage decision
कनिष्का सोनी - फोटो : Instagram

सोलोगैमी का कल्चर भारत में भले ही नया हो, लेकिन पश्चिमी देशों में ऐसा काफी पहले से हो रहा है। कनिष्का सोनी ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला हैं। जिसके बाद उनको काफी खरी-खोटी सुनने के लिए मिल रही है। नेटिजन्स को करारा जवाब देते हुए कनिष्का सोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा, मैंने नोटिस किया कि मुझे बहुत ही अजीबोगरीब कमेंट्स आ रहे है, जिसमें कहा जा रहा है कि मैंनै साइंस को पीछे छोड़ दिया है...मैं किसके साथ सेक्स करूंगी...तो ईमानदारी से मैं आपको बता दूं कि अगर साइंस के बारे में आपको इतना ही पता है, तो टेक्नोलॉजी बहुत आगे निकल गई है...इस हिसाब से लड़की को किसी आदमी की जरूरत नहीं है...।'

actress kanishka soni gives reply to trolls who pointing out her self marriage decision
कनिष्का सोनी - फोटो : Instagram

इसके आगे उन्होंने कहा, मैं गुजरात की एक कंजर्वेटिव परिवार से हूं...लेकिन आज तक जिंदगी में मुझे ऐसा आदमी नहीं मिला, जो शब्दों पर टिका रहे...यही वजह है कि मैंने अपनी पूरी जिंदगी टेक्नोलॉजी के सहारे बिताने का फैसला किया है...मैं खुद कमा रही हूं...अपने पैरों पर खड़ी हूं तो मुझे किसी आदमी की जरुरत क्यों है। 


View this post on Instagram

A post shared by Kanishka Soni (@itskanishkasoni)

विज्ञापन
विज्ञापन
actress kanishka soni gives reply to trolls who pointing out her self marriage decision
कनिष्का सोनी - फोटो : Instagram

कनिष्का सोनी ने कहा, मैं अभी दुबई में रह रही हूं...खुश हूं...शादी के बाद बहुत सी लड़कियां खुश नहीं हैं...90 प्रतिशत लड़कियों का शादी के 10 महीने बाद तलाक हो जाता है...किसी के पति मॉलेस्ट करते हैं...किसी के पति ने उसकी आंख फोड़ दी...और ऐसा 15-16 साल साथ रहने और दो बच्चों के बाद होता है...लोग कहते हैं कि सब ऐसे नहीं होते...लेकिन जहां-जहां मैं गई हूं, जिन-जिन लोगों से मैं मिली हूं मैंने यही देखा है कि जो खुशहाल परिवार होता है वो फोटो में ही दिखाई देता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed