फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पागलपंती' की अभिनेत्री जिस अभिनेता को कर रही डेट, वो सलमान की बहन से ले चुके हैं तलाक

Tue, 19 Nov 2019 05:59 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 19 Nov 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Actress Kriti Kharbanda Confirms Dating Pulkit Samrat
Kriti Kharbanda - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन नई-नई खबरें आती रहती हैं। ऐसे में हर खबर पर भरोसा कर पाना मुश्किल होता है। खासकर लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें तो आम होती हैं। कुछ दिनों से बॉलीवुड के गलियारों से खबर आ रही थी कि अपकमिंग फिल्म पागलपंती को लेकर चर्चाओं में चल रही कृति खरबंदा बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट को डेट कर रही हैं। कृति ने आखिरकार पुलकित सम्राट को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

Actress Kriti Kharbanda Confirms Dating Pulkit Samrat
Pulkit Samrat Kriti Kharbanda - फोटो : file photo

कृति ने मान लिया है कि वो और पुलकित दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म 'फुकरे' से मशहूर होने वाले एक्टर पुलकित सम्राट ने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। बाद में श्वेता से उन्होंने तलाक ले लिया। उन्होंने कहा, ‘मैं यहां फिल्में करने आया था । जैसे ही मैं अपने उस जुनून से वापस जुड़ा, तो मुझे वह मिल गया जिसके लिए मैं आया था। सब कुछ सही हो गया, सारा श्रेय कृति और मेरे परिवार को जाता है।’

Actress Kriti Kharbanda Confirms Dating Pulkit Samrat
फाइल फोटो

ईटी टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कृति ने बताया कि यह अफवाह नहीं है। कृति ने कहा, 'हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ईमानदारी से, मैं पहले अपने पैरेंट्स को बताना चाहती थी कि हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जब आप किसी को देखते हैं तो मुझे लगता है कि हर चीज का एक टाइम होता है,  'कभी कभी इसमें पांच साल भी लग सकते हैं और कभी यह पांच महीने में भी हो सकता है। हमारे मामले में, यह पांच महीने में हुआ। मैं खुश हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Kriti Kharbanda Confirms Dating Pulkit Samrat
pulkit samrat

इससे पहले कृति और पुलकिन में से किसी ने भी इस बात को स्वीकार नहीं किया था। हालांकि कुछ दिन पहले पुलकित ने कहा कि बुरे समय से उबरने में कृति ने उनकी बहुत मदद की। ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में पुलकित ने कहा, ‘‘मैंने जब अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, मैं तब भी वही इंसान था, जो मैं अब हूं। 35 साल के पुलकित ने कहा कि फिर से अभिनय के साथ जुड़कर उन्हें बेहतर लगा । 

विज्ञापन
Actress Kriti Kharbanda Confirms Dating Pulkit Samrat
Kriti Kharbanda Pulkit Samrat - फोटो : file photo

पुलकित ने कहा, ‘‘कुछ ही लोग मेरे साथ थे और उनकी दुआओं की वजह से ही..... उन लोगों को मुझसे अधिक पीड़ा से गुजरना पड़ा होगा । पर अब मैं सही हूं । पेशेवर तौर पर भी मैं पहले से अधिक आत्मविश्वास से लबरेज हूं ।’’ 'बता दें कि पुलकित 22 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म पागलपंती में भी कृति के साथ दिखाई देंगे। कृति और पुलकित के अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी और इलियाना डीक्रूज भी नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed