फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनियाभर में होती थी इस एक्ट्रेस की खूबसूरती की चर्चा, आखिरी दिनों में पाई-पाई को हो गई थीं मोहताज

Sun, 28 Jul 2019 11:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 28 Jul 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
Actress Leela Naidu Death anniversary Unknown Facts And Struggle
Leela Naidu - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा में कई ऐसी एक्ट्रेस रहीं जिन्होंने लोगों को ना सिर्फ अपनी बेजोड़ एक्टिंग का कायल बनाया बल्कि अपनी गजब की खूबसूरती से भी उन्हें अपने मोहपाश में बांधा। ऐसी ही एक एक्ट्रेस थीं लीला नायडू। 50 और 60 के दशक में लीला नायडू का खूब बोलबाला था।

Actress Leela Naidu Death anniversary Unknown Facts And Struggle
लीला नायडू

1954 में फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतकर वो चर्चा में थीं, साथ ही उसी दौरान वोग मैग्जीन की दुनियाभर में 10 सबसे ज्यादा खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में भी लीला नायडू का नाम था। 1960 में ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'अनुराधा' से लीला नायडू ने अपना डेब्यू किया। ये फिल्म सफलता का स्वाद तो नहीं चख सकी, लेकिन इस फिल्म में लीला नायडू की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। साथ ही इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

Actress Leela Naidu Death anniversary Unknown Facts And Struggle
लीला नायडू

इसके बाद लीला नायडू के पास फिल्मों की झड़ी लग गई, लेकिन उन्होंने अपने मन की सुनी और वही फिल्में चुनीं जिनकी गवाही उनके दिल ने दी। अपने करियर में लीला नायडू ने हर तरह के किरदार निभाए। उनकी कई फिल्में ऐसी हैं जिन्हें आज भी उनके बेजोड़ अभिनय के लिए याद किया जाता है, इनमें 'ये रास्ते हैं प्यार के'. 'उम्मीद, 'आबरू', 'द गुरू' जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Leela Naidu Death anniversary Unknown Facts And Struggle
लीला नायडू

हिंदी फिल्मों के अलावा लीला नायडू ने कुछ इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया। 1964 में आई फिल्म 'बागी' की उनकी आखिरी हिंदी फिल्म थी। जहां लीला नायडू प्रोफेशनल लेवल पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहीं थीं तो वहीं उनकी निजी जिंदगी में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा था। मात्र 17 साल की उम्र में ही लीला नायडू ने ओबेरॉय होटल के मालिक के बेटे से शादी कर ली थी, लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली।

विज्ञापन
Actress Leela Naidu Death anniversary Unknown Facts And Struggle
लीला नायडू

शादी के कुछ साल बाद ही लीला नायडू का पति से तलाक हो गया। इसके बाद लीला नायडू ने मुंबई के रहने वाले एक कवि से शादी कर ली। ना जाने लीला नायडू की किस्मत कैसी थी। उनकी दूसरी शादी भी टूट गई। इससे लीला नायडू की जिंदगी उथल-पुथल भरी हो गई। उन्होंने खुद को सभी से अलग कर लिया और गुमनामी में जिंदगी बिताने लगीं। लीला नायडू ने घर से निकलना भी बंद कर दिया। उन्हें आर्थरायटिस की भी बीमारी थी जिसकी वजह से लीला नायडू को चलने-फिरने में दिक्कत होती थी। इसीलिए उन्होंने लोगों से मिलना भी बंद कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed