फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: अंडरवर्ल्ड डॉन संग खूब मशहूर हुए इन अभिनेत्रियों के इश्क के चर्चे, प्यार के खातिर बर्बाद किया करियर

Sat, 09 Dec 2023 02:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 09 Dec 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
actress love affairs with underworld don mamta kulkarni sona mastan mandakini Anita Ayoob monica bedi
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

अंडरवर्ल्ड की दुनिया और इसके माफिया हमेशा से ही फिल्मों में काफी मशहूर रहे हैं। गुजरे जमाने से लेकर नए दौर तक की फिल्मों की कहानी में हमें अक्सर जुर्म की दुनिया के बादशाह देखने को मिल जाते हैं, लेकिन अंडरवर्ल्ड के ये डॉन ना सिर्फ फिल्मों की कहानी में देखने को मिलते हैं, बल्कि बॉलीवुड की हसीनाओं के दिल में भी राज करते हैं। डॉन के साथ कई अभिनेत्रियों के इश्क के किस्से मशहूर हैं। कई अभिनेत्रियों को तो माफिया के साथ इश्क फरमाने की कीमत अपने करियर से हाथ धोकर चुकानी पड़ी थी। आइए जानते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों के प्यार की कहानी और उनके अंजाम के बारे में-

actress love affairs with underworld don mamta kulkarni sona mastan mandakini Anita Ayoob monica bedi
अनीता अयूब,दाऊद इब्राहिम - फोटो : Social media

अनीता अयूब
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की 90 के दशक की पाकिस्तानी अभिनेत्री अनीता अयूब से काफी नजदीकियां थीं। दोनों के रिश्ते की अफवाह तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में फैलने लगी। खबरें थी कि जब प्रोड्यूसर जावेद सिद्दीकी ने 1995 में अनीता को अपनी फिल्म में लेने से मना किया, तो दाऊद के गैंग ने उन्हें मार डाला। उस समय दाऊद की फिल्म इंडस्ट्री में खासी दिलचस्पी थी। सुना तो यह भी जाता है कि वह कई फिल्मों में पैसा भी लगाता था।

actress love affairs with underworld don mamta kulkarni sona mastan mandakini Anita Ayoob monica bedi
मंदाकिनी, दाऊद इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया

मंदाकिनी
'राम तेरी गंगा मैली' की हीरोइन मंदाकिनी को 1994-95 में दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ देखा गया। दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं, लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया। कहा यह भी गया कि दाऊद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया। बदनामी हुई तो काम मिलना कम हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
actress love affairs with underworld don mamta kulkarni sona mastan mandakini Anita Ayoob monica bedi
मोनिका बेदी, अबू सलेम - फोटो : Social media

मोनिका बेदी
मोनिका बेदी को उनके करियर से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शियल लाइफ के लिए जाना जाता है। मोनिका और अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के अफेयर की खबरें जोरों पर रही थीं। बताया जाता है कि फिल्मों में किरदार निभाने के लिए मोनिका बेदी निर्देशकों को अबू सलेम से धमकी भी दिलवाती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस के डर से यह दोनों देश छोड़कर भाग भी गए थे। पकड़े जाने के बाद मोनिका बेदी और अबू सलेम का रिश्ता खत्म हुआ।

विज्ञापन
actress love affairs with underworld don mamta kulkarni sona mastan mandakini Anita Ayoob monica bedi
ममता कुलकर्णी, विक्की गोस्वामी - फोटो : Social media

ममता कुलकर्णी
अपने छोटे से करियर में ममता कुलकर्णी अपनी अभिनय की वजह से नहीं, बल्कि फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाने के लिए ज्यादा चर्चा में रहीं। 90 के दशक में वह सुपरहिट हीरोइनों में से एक रही थीं। कहते हैं कि ममता कुलकर्णी को फिल्मों में काम छोटा राजन के कहने पर ही मिलता था, वहीं ऐसा कहा जाता है कि ममता और छोटा राजन का अफेयर था और दोनों शादी भी करना चाहते थे। वहीं, ममता कुलकर्णी भी काफी डॉन के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में रह चुकी हैं। मशहूर ड्रग्स तस्कर विक्की गोस्वामी के साथ अपने गलत रिश्ते के चलते ममता कुलकर्णी का करियर बर्बाद हो गया था। ममता ने विक्की के साथ शादी भी की थी। एक बार ड्रग्स केस के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed