फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना: अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती इंग्लैंड से शूटिंग कर लौटीं, सात दिनों तक खुद को किया परिवार से दूर

Wed, 18 Mar 2020 08:05 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 18 Mar 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
actress mimi chakraborty now isolate for seven days after came back from UK
मिमी चक्रबर्ती

कोरोना वायरस का असर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है। फिल्मों की शूटिंग कैंसिल होने से रिलीज टलने तक सभी एहतियात बरते जा रहे हैं। वहीं कुछ सितारों ने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। इस कड़ी में अब टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का नाम भी शामिल हो गया है। मिमी मंगलवार को इंग्लैंड से भारत लौटी हैं। 

actress mimi chakraborty now isolate for seven days after came back from UK
Mimi Chakraborty - फोटो : instagram

कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही मिमी को कोरोना वायरस से संबंधित अन्य औपचारिकताओं से होकर गुजरना पड़ा। अब मिमी को अपने परिवार से दूर सात दिन तक आइसोलेट होकर रहने की हिदायत दी गई है। इस बात की जानकारी मिमी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। 

actress mimi chakraborty now isolate for seven days after came back from UK
Mimi Chakraborty - फोटो : instagram

मिमी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मैं दुबई होकर यूके से लौटी हूं, इसलिए सभी प्रकार की सावधानियां बरती गई हैं। मैंने अपने माता-पिता से मुझसे घर पर न मिलने को कहा है। मेरे पिता की उम्र 65 साल से ज्यादा है। अगले सात दिनों तक मैं अपने घर में ही रहूंगी।"

View this post on Instagram

Off to london work commitments. Taking all precautions i can rest is unpredictable.

A post shared by Mimi (@mimichakraborty) on

विज्ञापन
विज्ञापन
actress mimi chakraborty now isolate for seven days after came back from UK
मिमी चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
मिमी इंग्लैंड में अपनी फिल्म 'बाजी' की शूटिंग के चलते व्यस्त थीं। बता दें कि मिमी चक्रवर्ती बंगाली फिल्मों और टेलीवीजन जगत का जाना पहचाना नाम हैं। सिनेमा में आने से पहले उन्होंने मॉडलिंग भी की है।

 

विज्ञापन
actress mimi chakraborty now isolate for seven days after came back from UK
Nusrat Jahan and Mimi Chakraborty - फोटो : Twitter

मिमी चक्रवर्ती की डेब्यू फिल्म 'बपी बारी जा' थी, जो साल 2012 में रिलीज हुई थी। उन्होंने कई शो में भी काम किया है। मिमी चक्रवर्की का जन्म जलपाईगुड़ी में हुआ। मिमी एक्ट्रेस नुसरत जहां की बेहद अच्छी दोस्त हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed