{"_id":"5e7202b18ebc3ea82c545c35","slug":"coronavirus-effect-amitabh-bachchan-to-dilip-kumar-these-bollywood-stars-is-in-isolation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में कोरोना वायरस का खौफ, अमिताभ बच्चन से दिलीप कुमार तक ने खुद को घर में किया बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में कोरोना वायरस का खौफ, अमिताभ बच्चन से दिलीप कुमार तक ने खुद को घर में किया बंद
Wed, 18 Mar 2020 07:39 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 18 Mar 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan dilip kumar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे देश में इस वक्त कोरोना वायरस का कहर है। इससे बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है। देश के ज्यादातर सिनेमा हॉल बंद हैं। फिल्मों और सीरियल की शूटिंग रोक दी गई है। कुछ फिल्मों की रिलीज डेट टल गई है। अब कुछ फिल्मी सितारों ने खुद को आइसोलेशन यानी घर में बंद कर लिया है। जिससे वो दूसरों के संपर्क में आने से बचे रहें। इन सितारों में अमिताभ बच्चन से लेकर दिलीप कुमार तक शामिल हैं। एक नजर डालते हैं खुद को आइसोलेशन में रखने वाले इन सितारों के बारे में...
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के जरिए बताया है कि वो कॉरन्टाइन हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर बीएमसी की ओर से हाथ पर लगाई गई स्टाम्प को भी पोस्ट किया है। दरअसल, बीएमसी कॉरन्टाइन करने वाले लोगों के हाथ पर स्टाम्प लगा रही है। ऐसे में अमिताभ बच्चन कुछ दिनों सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे। बता दें कि अमिताभ अभी ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे थे लेकिन फिलहाल शूटिंग बंद है।

dilip kumar
- फोटो : social media
दिलीप कुमार
दिलीप कुमार को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें पूरी तरह से आइसोलेशन में रखा गया है। इस बात की जानकारी उनके ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट के जरिए दी गई। ट्वीट में लिखा, 'कोरोना वायरस से मैं पूरी तरह से आइसोलेशन और क्वारेनटाइन में हूं। सायरा इस बात का ख्याल रख रही हैं कि मुझे किसी भी तरह का कोई इंफेक्शन न हो।'

sonam kapoor
- फोटो : social media
सोनम कपूर
अभिनेत्री सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से भारत आ गई हैं। भारत आने के बाद उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में सोनम ने बताया कि एयरपोर्ट पर कई बार चेकिंग हुई। एयरपोर्ट से निकलने और घर पहुंचने के बाद सोनम परिवार के साथ ही रुकी हुई हैं। उन्होंने अपने आपको आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है जिससे बाकी लोगों के लिए सुरक्षा के उपाय अपनाएं जा सके।

anup jalota
अनूप जलोटा
मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा को आइसोलेशन में रखा गया था। अनूप जलोटा यूरोप की यात्रा से लौटे थे। मुंबई एयरपोर्ट से सीधे उन्हें होटल में ले जाया गया। अभी उन्हें एक दो दिन और निगरानी में रखा जाएगा। अनूप जलोटा ने इसकी पुष्टि की है कि कोराना वायरस को देखते हुए उन्हें सीधे होटल भेज दिया गया। जहां उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। होटल में 60 से ज्यादा की उम्र के लोगों पर नजर बनाकर रखी गई है।