फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने फिल्मों से भले ही दूरी बना ली हो लेकिन सुर्खियों में हमेशा ही बनी रहती हैं। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखाया और फिर वो फिल्मों से दूर हो गईं। लेकिन अपनी तस्वीरों के चलते एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस मिनिषा लांबा के बारे में। 'बचना ऐ हसीनों', किडनैप और 'जोकर' सहित कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर हुईं मिनिषा लांबा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आएदिन अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं और फैंस उनपर जमकर प्यार लुटाते हैं। कई फैंस कमेंट करते हुए उनसे पूछते रहते हैं कि उन्होंने फिल्मों से दूरी क्यों बना ली। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर कीं हैं।
तस्वीरें: एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने शेयर कीं खूबसूरत फोटोज, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 29 May 2021 08:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन