फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mouni Roy: सुहाने मौसम का लुत्फ उठाती नजर आईं मौनी रॉय, कातिलाना अदाओं से जीता फैंस का दिल

Mon, 27 Jun 2022 02:38 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 27 Jun 2022 02:38 PM IST
सार

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा मौनी रॉय अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी लोगों के बीच काफी चर्चा में रहती हैं। टीवी जगत की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मौनी रॉय इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं।

विज्ञापन
Actress Mouni Roy Look Fabulous See Her Pictures on Instagram News in Hindi
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा मौनी रॉय अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी लोगों के बीच काफी चर्चा में रहती हैं। टीवी जगत की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मौनी रॉय इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। छोटे पर्दे के बाद अब वह बॉलीवुड में भी अपने कदम रख चुकी हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अक्सर उनके साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं।

Actress Mouni Roy Look Fabulous See Her Pictures on Instagram News in Hindi
मौनी रॉय - फोटो : insta
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई इन तस्वीरों में मौनी रॉय सुहाने मौसम का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। साथ ही वह अलग-अलग पोज  में तस्वीरें क्लिक करती भी नजर आईं। इंटरनेट पर इन तस्वीरों के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 
Actress Mouni Roy Look Fabulous See Her Pictures on Instagram News in Hindi
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
शेयर की गईं इन तस्वीरों में मौनी रॉय ने लाल रंग के क्रॉप टॉप के साथ नीले रंग की जींस में  बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही वह इन तस्वीरों में खुले और काले चश्मे में अपने कातिलाना अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही हैं। अभिनेत्री का यह अंदाज उनके फैंस का दिल जीत रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Mouni Roy Look Fabulous See Her Pictures on Instagram News in Hindi
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उनके फैंस बड़ी ही बेसब्री से उनकी इन तस्वीरों और वीडियोज का इंतजार करते रहते हैं। हाल ही में शेयर की गई इन तस्वीरों पर भी उनके फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Actress Mouni Roy Look Fabulous See Her Pictures on Instagram News in Hindi
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन के कई सीरियल में नजर आ चुकीं मौनी रॉय ने 'देवों के देव महादेव' से घर- घर में पहचान बनाई थी। वहीं, फिल्मों की बता करें तो अभिनेत्री अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' और राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मेड इन चाइना' में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस अब जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में हैं।

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed