मृणाल ठाकुर और साउथ अभिनेता दलकीर सलमान की फिल्म 'सीता रामम' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म एक दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी है, जिसे दर्शकों का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। आज एक्ट्रेस भी अपनी फिल्म देखने पहुंची थीं, जहां बाहर निकलने के बाद वह बेहद भावुक दिखाई दीं। एक्ट्रेस ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम से भी साझा किया है।
Mrunal Thakur: 'सीता रामम' देखने के बाद खुद ही रो पड़ीं मृणाल ठाकुर, अभिनेता दलकीर सलमान भी हुए भावुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी ही फिल्म देखकर रो पड़ीं मृणाल ठाकुर
मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम से जो वीडियो साझा किया है, उसमें देखा जा सकता है कि अपनी फिल्म 'सीता रामम' देखने के बाद अभिनेत्री इतनी भावुक हो गईं कि बाहर आने के बाद वह रोने लगीं। इस दौरान वह किसी के गले लगकर रोती नजर आ रही हैं। वही अभिनेता दलकीर सलमान भी इमोशनल दिखाई दिए। मृणाल के साथ सलमान ने भी इस वीडियो को साझा किया और लिखा- दिल भरे हुए हैं।
सैनिक की प्रेम कहानी है सीता रामम
फिल्म 'सीता रामम' एक सैनिक की प्रेम कहानी है। फिल्म युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें दलकीर सलमान ने एक आर्मी लेफ्टिनेंट राम की भूमिका अदा की है, वहीं मृणाल उनकी प्रेमिका के किरदार में हैं। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने फिल्म में आफरीन नाम की लड़की का किरदार अदा किया है। फिलहाल यह फिल्म दर्शकों को इमोशनली कितना कनेक्ट कर पाती है, यह तो फिल्म पहले दिन के कलेक्शन के बाद साफ हो जाएगा।
'सीता रामम' को हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित किया गया है और स्वप्न सिनेमा बैनर सहित अश्विनी दत्त द्वारा निर्मित है। मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में सुमंत, गौतम वासुदेव मेनन, भूमिका चावला और थारुन भास्कर आदि भी अहम भूमिकाओं में हैं।
यहां देखें वीडियो