फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: सोनू सूद बने कमांडर करण सक्सेना की आवाज, पॉडकास्ट के बाद जल्द शुरू होने जा रही वेब सीरीज

Fri, 05 Aug 2022 06:40 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 05 Aug 2022 06:40 PM IST
सार

अगर आपने एकता कपूर की बनाई वेब सीरीज ‘बिच्छू का खेल’ देखी है तो अमित खान के नाम स भी जरूर वाकिफ होंगे। अमित खान लोकप्रिय उपन्यास लेखकों की सूची में जुड़ा बड़ा नाम है जिनके लिखे उपन्यासों की सीरीज में कमांडर करण सक्सेना का किरदार काफी लोकप्रिय रहा है।

विज्ञापन
Sonu Sood becomes the voice of Commander Karan Saxena in amit khan podcast web series to start soon
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अगर आपने एकता कपूर की बनाई वेब सीरीज ‘बिच्छू का खेल’ देखी है तो अमित खान के नाम से भी जरूर वाकिफ होंगे। अमित खान लोकप्रिय उपन्यास लेखकों की सूची में जुड़ा बड़ा नाम है जिनके लिखे उपन्यासों की सीरीज में कमांडर करण सक्सेना का किरदार काफी लोकप्रिय रहा है। इस लोकप्रिय किरदार 'कमांडर करण सक्सेना' को अब सोनू सूद की आवाज मिल गई है। जैसा कि हमने बताया कि 'कमांडर करण सक्सेना' एक काल्पनिक किरदार है, जिसकी आवाज सोनू सूद बने हैं और ये ऑडियो सीरीज 15 अगस्त से प्रसारित होने जा रही है। क्या कभी रियल लाइफ में सोनू सूद का ऐसे लोगों से मिलना हुआ है? सोनू सूद कहते है, 'हम जिस प्रोफेशन में है इसमें ऐसे बहुत सारे लोगों से मिलना होता है और उनकी ऐसी ऐसी कहानी सुनकर बहुत हैरानी भी होती है और सीखने को भी बहुत मिलता है।' लेखक अमित खान की तैयारी सोनू सूद को लेकर कमांडर करण सक्सेना पर वेब सीरीज बनाने की भी है।

Sonu Sood becomes the voice of Commander Karan Saxena in amit khan podcast web series to start soon
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बचपन का दौर वापस आ रहा है 

आवाज की दुनिया की डिजिल दौर मे तेजी से हो रही तरक्की सोनू सूद कहते हैं, 'ये वो दुनिया है जिसे हम बचपन में सुनते थे। रेडियो पर जब कोई कहानी आती थी, तो उसे सुनकर हम अपने हिसाब से  इमेजिन करते थे कि क्या होगा? बचपन में जब दादी नानी से कहानियां सुनते थे, तो उसे सुनकर है हम अपनी दुनिया बनाते थे और उसमें खो जाते थे। अभी वह दौर वापस आ रहा है। ऑडियो के जरिए एक ऐसी दुनिया रची जा रही है, जिसे पॉडकास्ट कहते हैं।’

Sonu Sood becomes the voice of Commander Karan Saxena in amit khan podcast web series to start soon
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सरों की बातें सुनना बहुत जरूरी 

श्रोता औऱ वक्ता के गूढ़ रिश्ते की चर्चा चलने पर सोनू सूद कहते हैं,  'आज लोग सुनना भूल भूल गए है। जब मैं थियेटर करता था, तब हमें बताया जाता था कि दूसरों की बातें सुनना बहुत जरूरी है। अच्छी संवाद अदायगी के साथ-साथ ठीक से सुनना भी एक ऐसी स्किल है, जो करियर में काफी काम आ सकती है। लोगों के सुनने से अपना बात करने का तरीका बदलता है। सुनना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे नया सीखने की गुंजाइश कभी खत्म नहीं होती। इसके साथ ही सुनना आपको सतर्क भी बनाता है। किसी भी बात को ध्यान से सुनना, सुनते समय संयम बनाए रखना और फिर समझ कर अपनी प्रतिक्रिया देना बहुत ही महत्वपूर्ण है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood becomes the voice of Commander Karan Saxena in amit khan podcast web series to start soon
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लोग किताबें पढ़ना भूल रहे हैं 

बोलने बतियाने के अलावा सोनू सूद इस बात पर भी जोर देते हैं कि हमें किताबें पढ़ने की आदत नहीं छोड़नी चाहिए। वह कहते हैं, 'मुझे बचपन से ही किताबें पढ़ने का बहुत शौक रहा है। इस समय तो लोग सोशल मीडिया पर ही बिजी रहते है, किताबें पढ़ना भूल गए हैं। मेरे समय में किताब ही एक ऐसा माध्यम था, जिसे पढ़कर ज्ञान मिलता था और मनोरंजन मिलता है। किताब पढ़कर हम अपनी एक दुनिया क्रिएट करते थे और उसमे जीते थे। आज भी मैने बचपन की बहुत सारी किताबें और कामिक्स संभाल कर रखे हुए हैं। जब मैं ट्रेन से यात्रा करता था, तो बुक स्टाल पर जाकर देखता था कि कौन सी अच्छी किताब आई है। उसे लेकर पढ़ता था और ट्रेन का सफर बहुत ही आसानी से गुजर जाता था।'

विज्ञापन
Sonu Sood becomes the voice of Commander Karan Saxena in amit khan podcast web series to start soon
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

परदे भी बनेंगे कमांडर करण सक्सेना
कमांडर करण सक्सेना के किरदार पर बन रहे पॉडकास्ट के अधिकार इसके लेखक अमित खान ने स्पॉटिफाई को दिए है। 15 अगस्त को ऑडियो सीरीज की रिलीज के बाद 'कमांडर करण सक्सेना' की वेब सीरीज बनाने का भी वह इरादा रखते हैं। अमित खान बताते हैं, 'मेरी कई बड़े प्रोडक्शन हाउस से बात चल रही है, कमांडर करण सक्सेना की सीरीज बनाने के बारे में। पॉडकास्ट में तो लोग सोनू सूद की आवाज सुनेंगे ही। उनको वेब सीरीज में भी देखेंगे। उन्होंने कोविड में लोगों की मदद एक आर्मी की तरह की है। इस हिसाब से देखें तो उनसे बेहतर इस किरदार को निभाने के लिए कोई दूसरा हो भी नहीं सकता है।' 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed