{"_id":"5ab921d34f1c1b71778b792d","slug":"actress-nazima-did-most-raped-scene-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्ट्रेस पर फिल्माए गए हैं सबसे ज्यादा रेप सीन, महज 27 साल की उम्र में हुई दर्दनाक मौत ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्ट्रेस पर फिल्माए गए हैं सबसे ज्यादा रेप सीन, महज 27 साल की उम्र में हुई दर्दनाक मौत
Tue, 27 Mar 2018 01:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Nazima
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में हर बीट पर फिल्में बनाई जाती हैं। बात 1960-70 के दशक की है जब घर और समाज में औरतों का सामाजिक उत्पीड़न और सेक्सुअल हरासमेंट जैसी तकलीफों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में फिल्म जगत में इस अन्याय को पर्दे पर उतारा गया। लेकिन आपको बता दें कि इस दौर में रेप वाले सीन एक्ट्रेस नजीमा पर सबसे ज्यादा फिल्माए जाते थे..आइए जानते हैं इनके बारे में
2 of 7
Nazima
फिल्मी दुनिया में नजीमा को ज्यादातर बहन या फिर एक्ट्रेस की सहेली का किरदार मिला करता था और जाहिर था कि फिल्म में नजीमा पर रेप सीन फिल्माने के लिए उन्हें यह किरदार दिया जाता था। बता दें कि मासूम और खूबसूरत चेहरे की बदौलत निर्देशक उन्हें हीरो की बहन के किरदार के लिए खूब पसंद करते थे।
3 of 7
Nazima
बता दें कि नजीमा महाराष्ट्र के नासिक में 1948 में पैदा हुई थीं। शुरुआत से नजीमा का फिल्मों की तरफ बड़ा रुझान था। उन्होंने बतौर बाल कलाकार बेबी चांद, हम पंछी एक डाल के जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता। बॉलीवुड में उनके अभिनय को खूब सराहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Nazima
बता दें कि 1960 से 70 के दशक में फिल्मो में रेप सीन को प्रमुखता से लिया जाता था। यहां तक कि कई फिल्मों की पूरी कहानी रेप पर ही टिकी होती थी और इस रोल के लिए डायरेक्टर की सबसे पहली च्वॉइस नजीमा ही हुआ करती थीं। बॉलीवुड में रेप के सीन करते-करते उन्हें रेप की रानी भी कहा जाने लगा था।
विज्ञापन
5 of 7
Nazima
अगर बात करें नजीमा के फिल्मी करियर की उन्होंने फिल्म निशान (1965), राजेंद्र कुमार के साथ फिल्म आरज़ू (1965), दिल्लगी,(1966), तमन्ना(1969), अनजाना(1969) जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किए और फिल्म की कहानी के आधार पर इन्हें ज्यादातर बहन का ही किरदार मिला। 1972 में आई फिल्म 'बेईमान' में उन्होंने एक्टर मनोज कुमार के सामने अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था। नाजीमा की आखिरी फिल्म 'लव एंड गॉड' थी जो उनकी मृत्यु के बाद रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।