फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फुटपाथ पर रहने वाले इस बच्चे का अमिताभ बच्चन से जुड़ा रिश्ता, जानकर आपका दिल भी पसीज जाएगा

Tue, 27 Mar 2018 01:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Helps A specially abled child and wrote a heart warming blog for him
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन कई सालों से हर रविवार को अपने फैंस से मिलते आ रहे हैं। अमिताभ के घर 'जलसा' के बाहर हजारों फैंस की भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा होती है। इस रविवार भी जब बिग बी फैंस से मिले तो कुछ ऐसा हुआ जिसे देख आपको भी इस मेगास्टार पर गर्व होगा।

Amitabh Bachchan Helps A specially abled child and wrote a heart warming blog for him
अमिताभ बच्चन

25 मार्च यानी रविवार को फिर वही नजारा देखने को मिला। लेकिन इस बार हजारों की भीड़ में बिग बी का एक ऐसा फैन मौजूद था जो पैरों से चल नहीं सकता था। जब बिग बी की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड से कहा कि उस शख्स को अंदर लेकर आओ। 

Amitabh Bachchan Helps A specially abled child and wrote a heart warming blog for him
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन उस शख्स से मिले और उसकी बात सुनी। इसके बाद बिग बी ने उस लड़के के बारे में बात करते हुए एक ब्लॉग भी लिखा। अमिताभ ने लिखा, 'हर बार की तरह यह रविवार भी स्पेशल था। इस बार कुछ ज्यादा ही खास था। भीड़ के बीच मेरा एक स्पेशली एबल्ड फैन था। मैंने उसे अंदर बुलाया।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Helps A specially abled child and wrote a heart warming blog for him
अमिताभ बच्चन

'उसके चेहरे की खुशी देखने लायक थी। मैंने उससे पूछा कि क्या चाहिए। तो उसने टीशर्ट की ओर इशारा किया। मैंने अपनी कई टीशर्ट उसे दे दी। उसके हाथ बहुत सख्त थे। क्योंकि वो चलने के लिए अपने हाथों का प्रयोग करता है। मैंने उसे वापस घर भिजवाने की भी व्यवस्था की।'

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Helps A specially abled child and wrote a heart warming blog for him
अमिताभ बच्चन

'मेरी टीम ने मुझे बताया कि उसके पास कोई घर नहीं है। वह फुटपाथ पर रहता है।' बिग बी ने इस लड़के के लिए पूरी हमदर्दी जताई और अपने ब्लॉग पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। बता दें कि इन दिनों अमिताभ बच्चन अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में बिजी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed