फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 Under 30 Asia 2018: फोर्ब्स की लिस्ट जारी, 300 लोगों में सिर्फ इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को मिली जगह

Tue, 27 Mar 2018 01:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Anushka Sharma In Forbes 30 Under 30 Asia 2018 List
Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में मशहूर हैं। फोर्ब्स की '30 अंडर 30 एशिया 2018' की लिस्ट में उनका नाम शामिल किया गया है। बॉलीवुड की वह इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें इस लिस्ट में जगह मिली हैं। फोर्ब्स की इस फेहरिस्त में एशिया-पैसेफिक के कुल 24 देशों के जाने-माने चेहरों को शामिल किया गया है।

Bollywood Actress Anushka Sharma In Forbes 30 Under 30 Asia 2018 List
anushka sharma

फोर्ब्स की '30 अंडर 30 एशिया 2018' लिस्ट में कुल 300 लोग शामिल किए गए हैं। पूरी लिस्ट को कला, मनोरंजन, खेल, व्यापार समेत कुल 10 श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें उन हस्तियों को जगह मिली है जिनकी उम्र 30 साल से कम है और वे अपने क्षेत्र में मौलिक और प्रेरणादायी काम कर रहे हैं। 

Bollywood Actress Anushka Sharma In Forbes 30 Under 30 Asia 2018 List
Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अब तक वह 15 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह एक्टर होने के साथ-साथ उद्यमी भी हैं। अनुष्का प्रोडक्शन कंपनी 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' की को-ओनर हैं। इस कंपनी के बैनर तले फिल्म 'एनएच-10', 'फिलौरी', 'परी' का निर्माण किया गया है। इसके अलावा 29 वर्षीय एक्ट्रेस ने 'नुश' नाम से कपड़ों का ब्रांड भी लॉन्च किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Anushka Sharma In Forbes 30 Under 30 Asia 2018 List
Virat Anushka

फोर्ब्स की लिस्ट में अनुष्का शर्मा की प्रोफाइल में विराट कोहली का भी जिक्र है। एक्ट्रेस के बारे में जानकारी देते हुए फोर्ब्स ने लिखा, 'अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की। यह भारत की चर्चित जोड़ियों में से एक है।' गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले विराट कोहली को भी इंस्टाग्राम द्वारा 'मोस्ट एंगेजिंग अकाउंट' का अवॉर्ड दिया गया था। वहीं, एक सर्वे के अनुसार अनुष्का को भी सोशल मीडिया पर 'इनफ्लुएंशियल पर्सन' बताया गया।

विज्ञापन
Bollywood Actress Anushka Sharma In Forbes 30 Under 30 Asia 2018 List
anushka

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वह वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। हाल ही में उनकी फिल्म 'परी' रिलीज हुई जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। खबर है कि उनकी इस हॉरर फिल्म का तमिल रीमेक बनाने की प्लानिंग चल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed