फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nushrratt Bharuccha: एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने मनाया बच्चों के साथ क्रिसमस, किया डांस-दिए प्यारे गिफ्ट्स

Tue, 24 Dec 2024 06:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 24 Dec 2024 06:57 PM IST
सार

क्रिसमस सेलिब्रेशन लगभग शुरू ही हो चुका है। बॉलीवुड में भी क्रिसमस की तैयारियां देखी जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने अपना क्रिसमस सेलिब्रेशन अलग ढंग से मनाया। उन्हें खास बच्चों के साथ मुंबई में क्रिसमस मनाते हुए देखा गया। 


 

विज्ञापन
Actress Nushrratt Bharuccha Christmas Celebration With kids In Mumbai Next Film Bun Tikki
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम @nushrrattbharuccha

क्रिसमस के फेस्टिवल से सांता क्लॉज की कहानी भी जुड़ी हैं। वह बच्चों को उपहार देते हैं और उन्हें खुश कर देते हैं। सांता क्लॉज का रोल असल जिंदगी में भी कुछ लोग निभाते हैं, दूसरों की जिंदगी को खुशियों से भरकर वह ऐसा करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने भी कुछ सांता क्लॉज का रोल निभाया और कुछ खास बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ले आईं। 

Actress Nushrratt Bharuccha Christmas Celebration With kids In Mumbai Next Film Bun Tikki
बच्चों संग नुसरत भरुचा का क्रिसमस सेलिब्रेशन - फोटो : इंस्टाग्राम

खास बना दिया अपना क्रिसमस 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो नजर आया, जिसमें नुसरत भरुचा कुछ बच्चों के साथ क्रिससम मनाती हुई दिखीं। वह किसी संस्था के साथ जुड़कर इन बच्चों से मिलने गईं। बच्चों का साथ पाकर वह काफी खुश नजर आ रही थीं। बच्चों के साथ क्रिसमस कैप पहने नुसरत ने खूब एंज्वॉय किया। क्रिसमस सेलिब्रेशन को अपने लिए भी यादगार बना दिया।  

Actress Nushrratt Bharuccha Christmas Celebration With kids In Mumbai Next Film Bun Tikki
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम

बच्चों के संग गाना भी गाया
आगे वीडियो में नुसरत भरुचा बच्चों के साथ क्रिसमस के गाने गाती हुई नजर आईं। एक व्यक्ति गिटार बजा रहा था, बाकी लोग गाना गा रहे थे। सभी के चेहरे गाना गाते हुए खिले-खिले नजर आ रहे थे।

Anurag Kashyap: मलयालम फिल्म कर अब बॉलीवुड पर गुस्साए अनुराग कश्यप, दोनों की तुलना कर बोले- वहां घमंड है 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Nushrratt Bharuccha Christmas Celebration With kids In Mumbai Next Film Bun Tikki
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम @nushrrattbharuccha

खूब झूमकर नाची नुसरत 
गाने के बाद नुसरत ने बच्चों के साथ डांस भी किया। इसके बाद बच्चों को मनपसंद गिफ्ट्स भी बांटें। बच्चे भी नुसरत से गिफ्ट पाकर मुस्कुरा रहे थे। एक्ट्रेस ने उनका क्रिसमस यादगार बना दिया था।

Arbaaz-Sshura: अरबाज-शूरा ने मनाई शादी की पहली सालगिरह, तस्वीर साझा कर लिखा-ऐसा लगता है आपको हमेशा से जानता था 

 

विज्ञापन
Actress Nushrratt Bharuccha Christmas Celebration With kids In Mumbai Next Film Bun Tikki
नुसरत भरुचा - फोटो : इंस्टाग्राम

दो फिल्मों में आएंगी नजर 
क्रिसमस से हटकर नुसरत भरुचा के करियर की बात की जाए तो वह दो फिल्मों में एक्टिंग कर रही हैं। एक है फिल्म ‘छोरी 2’ और दूसरी है ‘बन टिक्की’।यह दोनों ही फिल्में अलग जॉनर की है। ‘छोरी 2’ तो हॉरर फिल्म है, इसके पहले पार्ट में भी नुसरत भरुचा नजर आई थीं। इन दोनों ही फिल्मों की शूटिंग नुसरत पूरी कर चुकी हैं। ‘बन टिक्की’ फिल्म अगले साल रिलीज होगी। वहीं ‘छोरी 2’ की रिलीज डेट अभी क्लीयर नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed