फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shyam Benegal Family Tree: गुरु दत्त से अटूट रिश्ता, परिवार में बाकी सदस्य भी फिल्मी दुनिया को समर्पित

Tue, 24 Dec 2024 05:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 24 Dec 2024 05:33 PM IST
सार

मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल का 23 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। उनके जाने से सिनेमा जगत सूना हो गया है। श्याम बेनेगल एक्सपीरिमेंटल सिनेमा बनाने के लिए जाने जाते थे। उनके वंश वृक्ष की बात की जाए तो परिवार के कई सदस्य फिल्म, आर्ट की फील्ड से ही जुड़े हैं। जानिए, श्याम बेनेगल के परिवार के बारे में। 

विज्ञापन
Filmmaker Shyam Benegal Family Tree Guru Dutt Is Cousin Other Family Member Active In Films
निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल - फोटो : अमर उजाला

किसी परिवार का एक व्यक्ति अगर किसी खास फील्ड में काम करता है तो बाकियों का भी रुझान उस क्षेत्र में बढ़ जाता है। अधिकतर देखा गया है कि घर के बच्चे या करीबी लोग, एक जैसा प्रोफेशनल फॉलो करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल के परिवार के साथ भी है। उनके परिवार के कई सदस्य सिनेमा, कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। 

Filmmaker Shyam Benegal Family Tree Guru Dutt Is Cousin Other Family Member Active In Films
श्याम बेनेगल का फैमिली ट्री - फोटो : अमर उजाला

पिता श्रीधर बी. बेनेगल थे फोटोग्राफर 
श्याल बेनेगल के पिता श्रीधर बी.बेनेगल पेशे से फोटोग्राफर थे। पिता को फोटोग्राफी करते देख, श्याम बेनेगल के बाल मन में फोटोग्राफी को लेकर रुचि पैदा हुई। 12 साल की उम्र में उनके पिता ने एक कैमरा लाकर दिया, जिस पर श्याम बेनेगल ने अपनी पहली फिल्म बनाई। श्याम बेनेगल की मां एक साधारण गृहिणी थीं। 

Filmmaker Shyam Benegal Family Tree Guru Dutt Is Cousin Other Family Member Active In Films
श्याम बेनेगल की पत्नी नीरा - फोटो : सोशल मीडिया

श्याम बेनेगल की पत्नी नीरा 
पत्नी नीरा बेनेगल भी श्याम बेनेगल की तरह ही कला, संगीत के क्षेत्र में गहरी रुचि रखती हैं, इन क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय भी हैं।

100 Years of Rafi: जब मोहम्मद रफी को गाने के लिए नेहरू ने अपने घर बुलाया, बेहद दिलचस्प है किस्सा 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmmaker Shyam Benegal Family Tree Guru Dutt Is Cousin Other Family Member Active In Films
नीरा-श्याम की बेटी पिया बेनेगल - फोटो : एक्स (ट्विटर)

बेटी पिया बेनेगल 
श्याल बेनेगल और नीरा बेनेगल की एक बेटी पिया बेनेगल हैं। वह पेश से एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। साथ ही वह फोटोग्राफी और संगीत में भी गरही रुचि रखती हैं।

Mohd Rafi Birth Centenary: किन बड़े सितारों की आवाज बने रफी साहब? कपूर खानदान के इस सितारे के लिए गाए 190 गाने 

 

विज्ञापन
Filmmaker Shyam Benegal Family Tree Guru Dutt Is Cousin Other Family Member Active In Films
श्याम बेनेगल के भतीते देव बेनेगल - फोटो : सोशल मीडिया

देव-राहुल बेनेगल 
श्याम बेनेगल के भाई सोम बेनेगल का निधन कुछ साल पहले हुआ है, वह भी थिएटर से जुड़े हुए थे। सोम बेनेगल के दो बेटे हैं, देव और राहुल बेनेगल, दोनों ही फिल्ममेकिंग की फील्ड से जुड़े हुए हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed