{"_id":"612b43e08ebc3e7a02576819","slug":"actress-nusrat-jahan-named-her-son-yishaan-but-who-is-the-father","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nusrat Jahan: नुसरत ने अपने बेटे का नाम रखा 'ईशान', ट्रोल्स ने पूछा- क्या यशदास ही हैं पिता?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nusrat Jahan: नुसरत ने अपने बेटे का नाम रखा 'ईशान', ट्रोल्स ने पूछा- क्या यशदास ही हैं पिता?
बंगाली फिल्म अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद अब नुसरत को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। नुसरत बच्चे के जन्म के बाद से सुर्खियों में हैं। नुसरत से सवाल किये जा रहे हैं कि बच्चे के पिता का नाम क्या है? नुसरत जहां लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार हो रही हैं। इस बीच नुसरत ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है। बच्चे के नाम को लेकर फिर से उन पर सवालों की झड़ी लग गई है।
2 of 5
नुसरत जहां
- फोटो : Instagram
नुसरत ने अपने बेटे का नाम 'ईशान' रखा है और अंग्रेजी में इसे 'Yishaan'के नाम से जाना जाएगा। इस नाम से इंटरनेट पर फैंस और ट्रोल्स कयास लगा रहे हैं कि ये बच्चा अभिनेता यश दासगुप्ता का है। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे का नाम यश से मेल खा रहा है। इतना ही नहीं रिपोर्ट है कि यश, नुसरत के साथ पूरे समय अस्पताल में भी मौजूद थे। बच्चे से जन्म के बाद सबसे पहले उन्होंने ही बताया था कि नुसरत और नवजात पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
3 of 5
नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी प्रेग्नेंसी के समय नुसरत को अक्सर यश दासगुप्ता के साथ देखा जाता था। वह साथ में अक्सर डिनर करने जाया करते थे। यहां तक की सोशल मीडिया पर भी दोनों की नजदीकियों के किस्से अक्सर वायरल होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निखिल जैन, नुसरत जहां
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि नुसरत जहां अपने पति से अलग हो गई हैं। नुसरत जहां ने पहले ही ऐलान कर चुकी हैं कि उनकी शादी कानूनी नहीं थी और वह निखिल जैन के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहीं थीं। साथ ही निखिल जैन भी इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वह बच्चे के पिता नहीं हैं। क्योंकि शादी के कुछ महीने बाद ही नुसरत अपना सारा सामान लेकर चली गईं थीं।
विज्ञापन
5 of 5
यश दासगुप्ता और नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत ने साल 2019 में व्यवसायी निखिल जैन के साथ तुर्की के विवाह नियम के अनुसार शादी की थी, इसलिए भारत में इस शादी को कानूनी दर्ज नहीं मिलेगा। निखिल जैन ने भी इस साल 8 मार्च को नुसरत के खिलाफ उनकी शादी को रद्द करने के लिए दीवानी मुकदमा दायर किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।