{"_id":"605a45628ebc3ecbac066aca","slug":"actress-pooja-batra-shares-stunning-pictures-on-social-media-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री पूजा बत्रा ने गोवा में मस्ती करते हुए साझा कीं तस्वीरें, फैंस बोले- खूबसूरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेत्री पूजा बत्रा ने गोवा में मस्ती करते हुए साझा कीं तस्वीरें, फैंस बोले- खूबसूरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पूजा बत्रा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री पूजा बत्रा ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन वो अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आएदिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से अपनी खूबसूरत तस्वीरों के चलते पूजा बत्रा सुर्खियों में छा गई हैं।
Trending Videos
2 of 5
पूजा बत्रा
- फोटो : Instagram
इन दिनों पूजा गोवा में इंजॉय कर रही हैं और वहां से अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में पूजा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनका दिलकश अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनके फैंस लगातार उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पूजा बत्रा
- फोटो : Instagram
ये पहली बार नहीं है जब पूजा बत्रा अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में आई हैं। इससे पहले भी कई बार एक्ट्रेस अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं और लाइमलाइट बटोर चुकी हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिसमें उनका हॉट लुक फैंस को काफी पसंद आया था।
4 of 5
पूजा बत्रा
- फोटो : Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म 'विरासत', 'हसीना मान जाएगी', 'दिल ने फिर याद किया' और 'कहीं प्यार ना हो जाए' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। तो वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो अभिनेत्री पूजा बत्रा ने साल 2002 में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सोनू एस आहलूवालिया से शादी की थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और दोनों ने साल 2011 में तलाक ले लिया।
विज्ञापन
5 of 5
पूजा बत्रा और नवाब शाह
- फोटो : Instagram
इसके बाद पूजा फिल्म 'लक्ष्य', 'डॉन 2', 'भाग मिल्खा भाग' और 'दिलवाले' फेम एक्टर नवाब शाह के साथ रिलेशनशिप में आ गईं। 4 जुलाई 2019 को दोनों ने दिल्ली में आर्य समाज रीति से शादी कर रचाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X