फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prachi Tehlan: प्राची तेहलान ने शुरू की अपने हक की लड़ाई, पति की लिखित शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में

Sun, 04 Sep 2022 04:40 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 04 Sep 2022 04:40 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Actress Prachi Tehlan filed a complaint in Delhi Police against her husband Rohit Saroha for dowry harassment
प्राची तेहलान, रोहित सरोहा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद दूसरी भाषाओं के म्यूजिक वीडियो और फिल्मों की तरफ कदम बढ़ा चुकीं खूबसूरत अभिनेत्री प्राची तेहलान की घरेलू जिंदगी में इन दिनों में अलग तरह की हलचल है। दो साल पहले अपने परिचित रोहित सरोहा के साथ शादी करने वाली अभिनेत्री प्राची तेहलान ने दिल्ली पुलिस के पास अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रशांत विहार थाने में दर्ज कराई गई इस शिकायत के साथ प्राची ने एक वीडियो भी थाने में जमा किया है, जिसमें एक शख्स अवैध हथियार चलाते देखा जा सकते हैं। पुलिस ने प्राची की शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की है। प्राची के करीबी सूत्र बताते हैं कि वह इन दिनों काफी डरी हुई हैं और घर से बाहर भी कम ही निकल रही हैं।

Actress Prachi Tehlan filed a complaint in Delhi Police against her husband Rohit Saroha for dowry harassment
प्राची तेहलान - फोटो : सोशल मीडिया

हर्ष फायरिंग का वीडियो दरअसल, प्राची ने बीती देर रात ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस पोस्ट में देश के गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली पुलिस आदि को टैग किया गया है। वीडियो में दिख रहा शख्स प्राची के मुताबिक रोहित सरोहा है और वह अवैध हथियार के जरिये फायरिंग कर रहा है। हर्ष फायरिंग के इस वीडियो में चार फायर होते हुए देखे जा सकते हैं और पहली नजर में ये हथियार फिल्मों में दिखने वाली शॉट गन जैसा है। इस बारे में तहकीकात करने पर पता चला कि ये वीडियो पोस्ट करने से पहले प्राची ने इस बारे में एक लिखित शिकायत भी एक दिन पहले प्रशांत विहार थाने में दर्ज कराई और ये वीडियो भी एक पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपा।

Actress Prachi Tehlan filed a complaint in Delhi Police against her husband Rohit Saroha for dowry harassment
प्राची तेहलान ने दर्ज कराई शिकायत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दो साल पहले हुई शादी प्राची तेहलान ने सुपरस्टार ममूटी के साथ रिलीज हुई अपनी चर्चित मलयालम फिल्म ‘ममंगम’ की रिलीज के कुछ ही दिन बाद रोहित सरोहा से शादी की थी। कोरोना संक्रमण काल के दौरान हुई शादी के समय प्राची ने कहा था, "ये विश्वास करना मुश्किल है कि हम दोनों ने इतने लंबे समय तक एक-दूसरे से बात नहीं की। इस बार तार दोबारा जुड़ने पर रोहित ने अगले दिन ही शादी का प्रस्ताव दे दिया और शादी हो गई।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Prachi Tehlan filed a complaint in Delhi Police against her husband Rohit Saroha for dowry harassment
प्राची तेहलान, रोहित सरोहा - फोटो : सोशल मीडिया

‘दीया बाती और हम’ से मिली पहचान प्राची तेहलान ने टेलीविजन के सुपरहिट सीरियल ‘दीया बाती और हम’ से अपनी पहचान बनाई और फिर बड़े परदे पर भी अपनी धाक जमाई। प्राची की पिछली फिल्म ‘ममंगम’ मलयालम, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हुई। इस फिल्म ने खाड़ी देशों के अलावा भारत में भी अच्छा कारोबार किया। इस फिल्म के हिट होने के बाद से ही प्राची के शादी की खबरें आने लगीं थीं। नेशनल लेवल की नेटबॉल खिलाड़ी रहीं प्राची तेहलान की शोहरत दक्षिण भारतीय सिनेमा के अलावा मुंबई में खूब रही है।

विज्ञापन
Actress Prachi Tehlan filed a complaint in Delhi Police against her husband Rohit Saroha for dowry harassment
प्राची तेहलान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्राची तेहलान का इरादा पक्का घरेलू मोर्चे पर भले प्राची तेहलान को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हो लेकिन इसके चलते उन्होंने अपने करियर पर किसी तरह का असर न पड़ने देने का पक्का मन बना लिया है। वह कहती भी हैं कि मेरे लिए मेरा काम सबसे पहले हैं और इसके लिए मेरे मन में वैसा ही समर्पण है जैसा कि एक पुजारी के मन में होता है। कर्म मेरे लिए पूजा है और इस पर मैं किसी तरह की आंच नहीं आने देना चाहती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed