फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चन परिवार के संक्रमित होते ही मचा हाहाकार, बंगला सील होने के बाद अब रेखा का भी होगा कोरोना टेस्ट

Mon, 13 Jul 2020 01:13 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 13 Jul 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
actress Rekha to undergo COVID-19 test after her staff tests positive for the virus
रेखा - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बॉलीवुड में हाहाकार मच गया है। बच्चन परिवार के बाद टीवी अभिनेता पार्थ समथान और अभिनेत्री रेचल व्हाइट का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया। इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को और मुसीबत में डाल दिया। अब खबर है कि बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने जा रही हैं।

actress Rekha to undergo COVID-19 test after her staff tests positive for the virus
रेखा - फोटो : social media

दरअसल शनिवार को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना संक्रमित की खबर आने से पहले ये बात सामने आई थी कि रेखा के बंगले का एक सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रेखा मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में 'सी स्प्रिंग' बंगले में रहती हैं। उनके बंगले के बाहर हमेशा दो सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। 

actress Rekha to undergo COVID-19 test after her staff tests positive for the virus
रेखा - फोटो : social media

सुरक्षाकर्मी का इलाज बांद्रा के बीकेसी स्थित कोविड फैसिलिटी में चल रहा है। सुरक्षाकर्मी के पॉजिटिव निकलने के बाद बीएमसी के नियमों के मुताबिक बंगले के बाहर नोटिस लगा दिया गया। साथ ही रेखा के बंगले का सैनिटाइजेशन भी किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress Rekha to undergo COVID-19 test after her staff tests positive for the virus
रेखा - फोटो : अमर उजाला

इस बीच अब खबर ये सामने आ रही है कि मुंबई में लगातार बढ़ते मामलों की वजह से अब कलाकारों में डर पैदा हो गया है। इसी के चलते अब ये बताया जा रहा कि सोमवार को रेखा अपना टेस्ट कराएंगी। उन्होंने इस बात की जानकारी BMC को भी दे दी है।



 

विज्ञापन
actress Rekha to undergo COVID-19 test after her staff tests positive for the virus
मां के साथ आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इससे पहले अभिनेता आमिर खान के घर से भी सात स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा कई अभिनेता और अभिनेत्रियां भी इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जोया मोरानी, करीम मोरानी, शजा मोरानी, किरण कुमार जैसे सितारे भी कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। अच्छी बात है कि कई सितारे कोरोना को मात देकर इसके खिलाफ जंग भी लड़ रहे हैं।

यूट्यूबर शुभम मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज, कॉमेडियन अग्रिमा जोशुआ को दी थी दुष्कर्म की धमकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed