नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देशभर में प्रदर्शन जारी है। विरोध हिंसा तक पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा हिंसा की खबर उत्तरप्रदेश से है। खबर है कि उत्तर प्रदेश में प्रदर्शनों के दौरान 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच विरोध का हिस्सा रहीं अ सूटेबल ब्वॉय अभिनेत्री और कांग्रेस कार्यकर्ता सदफ जफर को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बता दें कि सोमवार को सदफ की जमानत याचिका सेशन कोर्ट से खारिज हो गई।
CAA और NRC का विरोध कर रही अभिनेत्री गिरफ्तार, लखनऊ पुलिस पर पीटने का आरोप, जमानत याचिका खारिज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री की गिरफ्तारी की जानकारी निर्देशक मीरा नायर ने ट्वीट कर दी। मीरा नायर ने लिखा- ये है हमारा भारत। लखनऊ में शांतिपूर्ण विरोध के लिए हमारी अभिनेत्री, सदफ जफर को पीटा गया और जेल में डाल दिया गया। मेरे साथ उनकी रिहाई की मांग में आप भी शामिल हों।
This is our India now - Appalling: our #SuitableBoy actress, Sadaf Jafar, beaten and jailed for peaceful protest in Lucknow! Join me in demanding her release https://t.co/RPxOfYjZ75
प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर सदफ जफर की रिहाई की मांग की। उन्होंने लिखा- हमारी महिला कार्यकर्ता सदफ ज़फ़र पुलिस को बता रही थीं कि उपद्रवियों को पकड़ो और उन्हें यूपी पुलिस ने बुरी तरह से मारा पीटा व गिरफ्तार कर लिया। वह दो छोटे-छोटे बच्चों की मां हैं। ये सरासर ज्यादती है। इस तरह का दमन एकदम नहीं चलेगा। हमारी महिला कार्यकर्ता को तुरंत रिहा करिए।
हमारी महिला कार्यकर्ता सदफ ज़फ़र पुलिस को बता रही थीं कि उपद्रवियों को पकड़ो और उन्हें यूपी पुलिस ने बुरी तरह से मारा पीटा व गिरफ्तार कर लिया। वह दो छोटे-छोटे बच्चों की मां हैं। ये सरासर ज्यादती है। इस तरह का दमन एकदम नहीं चलेगा।https://t.co/ydS8uYuosM
बता दें नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सबसे ज्यादा हिंसक प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में देखने को मिले हैं। यहां इन प्रदर्शनों के दौरान 15 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। प्रशासन ने इंटरनेट और ब्रॉडबैंड की सेवाएं स्थगित कर दी हैं। कई शहरों में दफा 144 लागू कर दिया गया है। माहौल तनावपूर्ण है।