राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी आइकोनिक फिल्म 'हम आपके हैं कौन' आज भी दर्शकों की पहली पसंद है। इस फिल्म का हर किरदार खुद में ही एक मिसाल है। प्रेम और निशा के बीच का प्यार आज भी लोगो के दिलों में बसा हुआ है। 27 साल बाद आज भी जब ये फिल्म टीवी पर आती है तो लोग अपने परिवार के साथ इसका आनंद लेते हैं। इस फिल्म का हर किरदार लोगों के दिलों में बसा है। इन्हीं किरदारों में से एक है रीटा का किरदार। जोकि प्रेम के प्यार के लिए कुछ भी ऊटपटांग हरकतें करती है। इस किरदार को साहिला ने चड्ढा ने निभाया था। साहिला उर्फ रीटा काफी समय से परदे से दूर हैं। आइए जानते हैं आजकल ये अभिनेत्री क्या कर रहीं हैं।
गुमनाम: सलमान-माधुरी संग दिखी थी यह चुलबुली एक्ट्रेस, 50 फिल्में भी कीं, अब फैंस पूछते हैं- हम आपके हैं कौन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीटा के किरदार ने लोगों को खूब हंसाया
रीटा की भूमिका निभाने वाली साहिला चड्ढा का किरदार कॉमेडी नहीं था, लेकिन उनकी ऑन-स्क्रीन टाइमिंग सलमान खान के साथ इतनी जबरदस्त थी कि लोग उनकी अदायगी को देखकर हंस पड़ते थे। फिल्म में वो सलमान उर्फ प्रेम का दिल जीतने के लिए कुछ भी कर सकती थी। 'हम आपके हैं कौन' में साहिला चड्ढा के चुलबुले अंदाज को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। सलमान को अपनी तरफ रिझाने के लिए हर कोशिश करना और फिल्म में अपने आशिक को दुत्कारने के उनके अंदाज को दर्शकों ने खूब सराहा।
कई फिल्मों में किया काम
साहिला ने वीराना,अब इंसाफ होगा, नमक, ऑन्टी नंबर 1, तिरछी टोपीवाले और सैलाब जैसी कई फिल्मों में काम किया। वह भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकीं हैं और टेलीविजन में भी उन्होंने कई नकारात्मक भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अतिरिक्त अपने फिल्मी करियर में वह सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा और संजय दत्त जैसे मुख्य अभिनेताओं के साथ काम कर चुकीं हैं।
ये थी परदे पर आखिरी फिल्म
1985 में फिल्मी जगत में कदम रखने वाली साहिला परदे पर अंतिम बार फिल्म 'वन टू का फोर' में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और जूही चावला ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
फिल्मी परदे से दूर बेटी और पति के साथ बिता रही हैं समय
साल 2014 के बाद से साहिला बड़े और छोटे परदे से दूर हैं। वह अपने पति निमय बाली के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं। इन दोनों की एक बहुत ही खूबसूरत बेटी है, जिसका नाम प्रिंसेस बाली है। साहिला चड्ढा अक्सर सितारों के साथ अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। साहिला के पति भी अभिनेता है और वो कई टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुकें हैं। अभिनेता निमय बाली बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त के चचेरे भाई हैं।