फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: इमरान हाशमी के इस गाने पर दिखे सपना चौधरी के लटके-झटके, फैंस बोले- तू ही जीने का सहारा है...

Fri, 11 Jun 2021 07:32 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 11 Jun 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary Dance on Emraan Hashmi Song KAHO NA KAHO Goes Viral
सपना चौधरी - फोटो : instagram

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ना केवल हरियाणा में बल्कि देश भर में 'देसी गर्ल' के नाम से मशहूर हैं। यही कारण है उनकी जबरदस्त फैन-फॉलोइंग का भी। लाखों लोग उनके लुक को भी कॉपी करते हैं। हरियाणवी गानों पर लोगों को दीवाना बनाने वालीं सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह नए नए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। साथ ही फैंस को उनके नए गानों का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। उनके गाने या तस्वीरें आते ही तुंरत वायरल हो जाते हैं। सपना की एक झलक पाने के लिए सभी बेकरार रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर सपना ने अपनी कातिलाना अदाएं दिखाईं हैं और दिलचस्प वीडियो शेयर की है। वीडियो देखकर फैंस का हाल बेहाल है।



सपना चौधरी का इंस्टाग्राम पोस्ट - 
हाल ही में सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट वीडियो साझा की है जिसमें वह अपने देसी लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। खास बात है कि वीडियो में ना तो सपना कुछ बोलती हैं और ना ही गाना गाती हैं बस अपनी आंखों से ही कमाल दिखा रही हैं।

Sapna Choudhary Dance on Emraan Hashmi Song KAHO NA KAHO Goes Viral
सपना चौधरी - फोटो : Instagram

दरअसल, सपना ने जो वीडियो साझा की है उसमें वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर और शर्मीली अदाओं देख लोगों का हाल बेहाल हो गया है और वो सपना की तारीफ करते नहीं थम रहे हैं। सपना की इन अदाओं पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Sapna Choudhary Dance on Emraan Hashmi Song KAHO NA KAHO Goes Viral
सपना चौधरी - फोटो : Instagram

वीडियो में आप सुन सकते हैं कि बैकग्राउंड में एक म्यूजिक चल रहा है और उसकी धुन पर सपना अपनी अदाएं दिखा रही हैं। इसके साथ ही सपना ने फैंस से एक सवाल भी किया है। सपना ने वीडियो में चल रहे बैकग्राउंड म्यूजिक से संबंधित ही कैप्शन लिखा है और पूछा 'क्या आप बता सकते हैं यह कौन से गाने की धुन बज रही है।' बस फिर क्या था इसके बाद लोगों ने लगातार कमेंट करने शुरू कर दिए और गाने के बारे में बताने लगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary Dance on Emraan Hashmi Song KAHO NA KAHO Goes Viral
सपना चौधरी - फोटो : Instagram

वैसे बता दें कि बैकग्राउंड में जो धुन है वह इमरान हाशमी के गाने 'कहो ना कहो... ये आंखें बोलती हैं' की हैं। सपना के सवाल पर जवाब देने के साथ-साथ लोगों ने उनके लुक को लेकर भी खूब कमेंट किए और उनकी तारीफों के पुल बांधे। एक यूजर ने तो सपना की तारीफ में लिख डाला, 'तू ही जीने का सहारा है।'

विज्ञापन
Sapna Choudhary Dance on Emraan Hashmi Song KAHO NA KAHO Goes Viral
सपना चौधरी - फोटो : Instagram

वहीं सपना चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों एंड टीवी के एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' में रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ शो को होस्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा सपना ने हरियाणवी इंडस्ट्री के साथ, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' फिल्म से डेब्यू किया था। बता दें कि सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का हिस्सा रह चुकी हैं। बीते दिनों सपना के तीन गाने भी रिलीज हुए थे जो जमकर वायरल हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed