फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेत्री की पुरानी तस्वीरों को देख खा जाएंगे धोखा, फिल्मों से दूर कर रहीं ये काम

Sat, 14 Dec 2019 07:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 14 Dec 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
actress sameera reddy facts about her life
sameera reddy - फोटो : social media

समीरा रेड्डी जब फिल्मों में आईं तो सभी ने यही कहा कि वो बहुत आगे तक जाएंगी। उनकी अदाओं और अभिनय ने लोगों को अपना दीवाना जो बना दिया था हालांकि कुछ सालों बाद वो बॉलीवुड से गायब हो गईं। 14 दिसंबर को समीरा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

actress sameera reddy facts about her life
Sameera Reddy - फोटो : instagram

समीरा ने अपने करियर की शुरुआत 1997 में गजल गायक पंकज उधास के म्यूजिक वीडियो 'और आहिस्ता' से की थी, जिसमें उनकी मासूम अदायगी को काफी पसंद किया गया। साल 2002 में उन्होंने फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

actress sameera reddy facts about her life
sameera reddy - फोटो : social media

समीरा बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आईं। इनमें 'डरना मना है', 'मुसाफिर, 'नो एंट्री', 'प्लान', 'टैक्सी नंबर 9 2 11' और 'दे दना दन' प्रमुख हैं। वो आखिरी बार साल 2012 में रिलीज हुई प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह में नजर आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress sameera reddy facts about her life
sameera reddy - फोटो : social media

2014 में समीरा रेड्डी ने बेहद निजी तरीके से एक बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी कर ली। शादी के बाद से उन्होंने फिल्मों से किनारा कर लिया। अक्षय Vardenchi Motorcycles के को-ओनर हैं। ये कंपनी मोटर बाइक को कस्टमाइज करती है। समीरा और अक्षय की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। जब अक्षय ने समीरा को बाइक चलाते देखा तो वो उन्हें दिल दे बैठेे थे। 

विज्ञापन
actress sameera reddy facts about her life
sameera reddy - फोटो : social media

समीरा और अक्षय ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया। इसके बाद शादी का फैसला लिया। शादी मराठी रीति रिवाज से हुई थी। 2015 में समीरा ने बेटे को जन्म दिया था और इसी साल जुलाई में उनकी एक बेटी हुई। सोशल मीडिया पर समीरा अक्सर मां बनने के अनुभव को शेयर करती रहती हैं। फिल्मों से दूर समीरा फिलहाल अपने बच्चों की परवरिश में व्यस्त हैं। 

चैट शो में करीना ने सास शर्मिला टैगोर से पूछा बहू और बेटी में अंतर, अभिनेत्री ने दिया बेबाक जवाब 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed