{"_id":"631b249e4ab1a40bfc548d13","slug":"actress-sara-ali-khan-and-shubman-gill-relation-confirm-cricketer-friend-gives-a-big-hint-in-his-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sara Ali Khan Relation: शुभमन गिल को डेट कर रहीं सारा अली खान! क्रिकेटर के दोस्त ने दिया बड़ा संकेत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sara Ali Khan Relation: शुभमन गिल को डेट कर रहीं सारा अली खान! क्रिकेटर के दोस्त ने दिया बड़ा संकेत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 09 Sep 2022 05:09 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इंडस्ट्री के उन कलाकारों में शामिल हैं, जो कम समय में ही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गईं। अपनी फिल्मों और एक्टिंग के लिए मशहूर सारा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
1 of 4
शुभमन गिल, सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इंडस्ट्री के उन कलाकारों में शामिल हैं, जो कम समय में ही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गईं। अपनी फिल्मों और एक्टिंग के लिए मशहूर सारा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस की एक तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर के सामने आते ही उनके अफेयर की खबरों ने तेजी पकड़ ली थी। दरअसल, इस फोटो में एक्ट्रेस भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ नजर आ रही हैं। यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग भी खबरें भी तेज हो गईं।
2 of 4
शुभमन गिल और सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, इस बारे अभी तक एक्ट्रेस या क्रिकेटर की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसी अब सोशल मीडिया पर शुभमन के दोस्त का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस पोस्ट के जरिए क्रिकेटर के दोस्त ने सारा और उनके रिलेशन को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है, जिसके देखने के अब दोनों की डेटिंग की खबरें और भी ज्यादा तेज हो गई है। दरअसल, बीते दिन यानी 8 सितंबर शुभमन गिल के दोस्त खुशप्रीत सिंह औलख ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट शेयर किया।
सारा अली खान के लहंगा ब्लाउज डिजाइन
- फोटो : instagram/saraalikhan95
अपने इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, मेरे मेन मैन को हैप्पीएस्ट बर्थडे। परेशान करने वाला और गूगल ग्रेजुएटेड बेबी लेकिन सच कहूं तो तुम्हारे बिना मेरी जिंदगी खराब होती। भगवान तुम्हें ज्यादा सक्सेस, बहाने, गूगल ज्ञान और हर किसी से बहुत सारा (SARA) प्यार दे। शुभमन के दोस्त द्वारा किए गए इस पोस्ट में उन्होंने सारा को अलग से हाइटलाइट करते हुए लिखा, जिसके बाद सबका ध्यान उसी ओर गया और फिर लोग इसे अभिनेत्री सारा अली खान से जोड़कर देखे लगे। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस अब सारा और शुभमन का रिश्ता कंफर्म मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सारा अली खान लहंगा
- फोटो : instagram/saraalikhan95
वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनका मानना है कि पोस्ट में हाइलाइट किया गया सारा, सारा अली खान नहीं बल्कि सारा तेंदुलकर है। हालांकि, बीते दिनों ही मीडिया में शुभमन और सारा तेंदुलकर के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो तक कर दिया है। सारा अली खान और शुभमन गिल के अफेयर की खबरों में कितनी सच्चाई है, ये तो समय आने पर पता चलेग, लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फिर सारा अली खान और शुभमन के रिश्ते की चर्चा तेज हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।