एमी पुरस्कार विजेता वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' की लीड कलाकार शेफाली शाह का किरदार इस सीरीज के दूसरे सीजन में भी बहुत करीने से गढ़ा गया है। नए साल के पहले महीने में रिलीज होने जा रही वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम 2' में उनकी भिड़ंत छानबीन के दौरान एक आईएएस अफसर से भी होती दिखेगी। शेफाली को अच्छा लग रहा है कि इस सीरीज ने उनको बतौर अभिनेत्री एक नई पहचान दी और उस चक्रव्यूह से बाहर निकाला जो हिंदी सिनेमा ने उनको मां के किरदार में टाइपकास्ट कर उनके चारों तरफ खड़ा कर दिया था।
‘दिल्ली क्राइम’ के दूसरे सीजन की रिलीज डेट तय, शेफाली शाह ने अब तक के करियर पर की मन की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेफाली कहती हैं, 'पता नहीं लोगों ने कैसे समझ लिया कि मैं एक ही तरह के किरदार करने के लिए हूं। करियर के शुरुआती दौर में ही मां का किरदार निभाया। उस समय मैं मात्र 20 साल की थी और जिसकी मां मुझे बनाया गया वह कलाकार 15 साल का था। 20 साल की उम्र में ही मैंने 45 वर्ष की महिला का किरदार निभाया।'
अपने मन की बात साफ साफ बाहर लाते हुए शेफाली कहती हैं, 'जब मैं 28-30 वर्ष की थी तब मैंने अभिनेता अक्षय कुमार की मां का किरदार निभाया। फिल्मों में मैं तो बहुत जल्दी टाइपकास्ट हो गई थी जबकि मेरी तो उम्र भी इतनी नहीं थी। उस हिसाब से देखा जाए तो मैं आज लगभग सवा सौ साल की हो गई हूं।' शेफाली ने वर्ष 2005 में आई फिल्म 'वक्त- द रेस अगेंस्ट टाइम' में अमिताभ बच्चन की पत्नी और अक्षय कुमार की मां का किरदार निभाया है।
शेफाली शाह का कहना है कि पहले उन्हें जो फिल्में मिलती थीं, वह करती थीं लेकिन 'दिल्ली क्राइम' जैसी वेब सीरीज ने उन्हें केंद्रीय किरदार निभाने का मौका दिया। शेफाली का कहना है कि फिल्मों में तो एक हीरो होता है और एक हीरोइन होती है। जबकि, ओटीटी पर बनने वाली सामग्री में ऐसा कुछ है ही नहीं। सबको बराबरी का मौका मिलता है। अपने किरदार में सब हीरो हैं। यही एक बड़ा फायदा उन्हें 'दिल्ली क्राइम' से हुआ।
वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' वर्ष 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया कांड पर आधारित है। इस सीरीज में शेफाली शाह का किरदार पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाली इस दुराचार वाली घटना की तफ्तीश करता है। शेफाली शाह के अलावा एमी पुरस्कार पाने वाली इस सीरीज में रसिका दुग्गल, राजेश तेलंग, आदिल हुसैन, यशस्विनी दायमा और संजय बिश्नोई जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसी सीरीज के दूसरे सीजन की रिलीज अगले महीने प्रस्तावित बताई जा रही है। सीजन 2 की कहानी में आईएएस अफसर अभिषेक सिंह भी एक दमदार किरदार में दिखेंगे।
पढ़ें: नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की खबर सुन फैंस रह गए हैरान, वायरल हुए Memes तो अब जाकर सच्चाई आई सामने