बॉलीवुड अभिनेत्री सुलगना पाणिग्रही और मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन बिस्वा कल्याण रथ के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। इन दिनों ने बीते नौ दिसंबर को शादी की। इस बात की जानकारी दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। सुलगना पाणिग्रही बॉलीवुड फिल्म मर्डर-2 और रेड में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा कई टीवी सीरियल में अपना अभिनय दिखा चुकी हैं।
Biswa Kalyan Rath और Sulagna Panigrahi: मशहूर कॉमेडियन बिस्वा कल्याण रथ ने अभिनेत्री सुलगना से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं बिस्वा कल्याण रथ कॉमिकस्तान में बतौर स्टैंडअप कॉमेडी दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं। शनिवार को सुलगना और बिस्वा कल्याण ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें साझा कर फैंस इस बात की जानकारी दी है। बिस्वा कल्याण रथ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति सुलगना के साथ अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं।
इन तस्वीरों में सुलगना दुल्हन के लहंगे में पेस्टल ब्लू दुप्पटे के साथ नजर आ रही हैं। वहीं बिस्वा कल्याण क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। जबकि अपने रिसेप्शन में सुलगना ने रेड साड़ी पहनी थी तो वहीं बिस्वा कल्याण ब्लू सूट में नजर आए। यह दोनों तस्वीरों में काफी खूबसूरत दिख रह रहे हैं। इस तस्वीर के साथ बिस्वा कल्याण ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है।
बिस्वा कल्याण ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'बिस्वा ने आदमी से शादी की'। वहीं दूसरे ओर सुलगना पाणिग्रही ने भी अपनी शादी की तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इन तस्वीरों में सुलगना और बिस्वा कल्याण मंडप में बैठे शादी की रस्मों को करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने भी मजेदार कैप्शन दिया है।
तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने अपने कैप्शन में लिखा, 'तस्वीर 1- हमारी अकेली जिंदगी को जलते हुए देखना। तस्वीर 2- यह एक मजेदार सवारी है। हमने अब बिस्वा कल्याण रथ से शादी की। Wooooohhhhhoooooooo! 'सोशल मीडिया पर सुलगना पाणिग्रही और बिस्वा कल्याण रथ की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन दोनों के फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि सुलगना पाणिग्रही को इमरान हाशमी की फिल्म मर्डर-2 में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह इश्क वाला लव, इसाई, गुरु दक्षिणा और रेड जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।