फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की खबर सुन फैंस रह गए हैरान, वायरल हुए Memes तो अब जाकर सच्चाई आई सामने

Sat, 19 Dec 2020 04:29 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 19 Dec 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
After Neha Kakkar Pregnancy Announcement Social Media Flooded With Memes and Compare Her With Hardik Pandya
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ काफी लाइम में रहती हैं। रोहनप्रीत संग शादी कर नेहा कक्कड़ और भी ज्यादा सुर्खियों का हिस्सा बन गईं। वहीं बीते दिन नेहा कक्कड़ के प्रेग्नेंट होने की खबर ने तो जैसे लोगों के बीच कोहराम ही मचा दिया था। नेहा की शादी को महज डेढ़ महीने का समय बीता था ऐसे में उन्होंने जब बेबी बम्प के साथ तस्वीर साझा की तो लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर जैसे मीम्स की बहार आ गई। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस खबर पर नेहा को हार्दिक पांड्या से कम्पेयर कर दिया।

After Neha Kakkar Pregnancy Announcement Social Media Flooded With Memes and Compare Her With Hardik Pandya
नेहा कक्कड़ मीम्स - फोटो : Twitter

नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी खबर ने सभी को हैरान कर दिया। इस खबर को सुनकर नेहा कक्कड़ के फैंस खुश तो हुए ही साथ ही साथ इतनी जल्दी ये खुशखबरी सुनकर उन्हें थोड़ी हैरान भी हुई। फिर क्या था, ट्विटर हो या इंस्टाग्राम हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के ऊपर मीम्स बनने लगे।

After Neha Kakkar Pregnancy Announcement Social Media Flooded With Memes and Compare Her With Hardik Pandya
नेहा कक्कड़ मीम्स - फोटो : Twitter

नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को लोगों ने हार्दिक पांड्या से कम्पेयर करना शुरू कर दिया। दरअसल हार्दिक पांड्या ने भी अपने सगाई के कुछ महीने बाद ही नताशा के प्रेग्नेंट होने की खबर पैंस के साथ साझा की थी। इसी को लेकर उस समय हार्दिक को ट्रोल किया गया था। लेकिन नेहा कक्कड़ ने तो ये खबर और भी जल्दी सुना दी इसे देख लोग नेहा कक्कड़ को हार्दिक से भी एक कदम आगे बताने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Neha Kakkar Pregnancy Announcement Social Media Flooded With Memes and Compare Her With Hardik Pandya
नेहा कक्कड़ मीम्स - फोटो : Twitter

हालांकि गुड न्यूज देने के अगले ही दिन नेहा कक्कड़ ने खुद ही इसकी सच्चाई सभी केसाथ शेयर कर दी। दरअसल नेहा कक्कड़ ने इस खबर के साथ अपने और रेहनप्रीत के एक गाने का प्रचार किया था। जैसे शादी के समय नेहा ने 'नेहू दे व्याह' का प्रचार किया था। 

विज्ञापन
After Neha Kakkar Pregnancy Announcement Social Media Flooded With Memes and Compare Her With Hardik Pandya
नेहा कक्कड़ मीम्स - फोटो : Twitter

नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह के साथ बेबी बम्प की जो तस्वीर साझा की थी वो उनके नए एलबम 'ख्याल रखया कर' का कवर पिक्चर था। लेकिन सोशल मीडिया पर जितनी जल्दी कोई खबर आती है उससे भी कहीं जल्दी आ जाता है उसका रिएक्शन। ऐसा ही कुछ नेहा के साथ भी हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed