फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत की जावेद अख्तर ने बढ़ाई मुश्किलें, अभिनेत्री के खिलाफ इस मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sat, 19 Dec 2020 03:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 19 Dec 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
metropolitan magistrate court ordered Police probe into Javed Akhtar defamation complaint against Kangana Ranaut
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : twitter@KanganaTeam, @Javedakhtarjadu

मुंबई की एक मेट्रोपॉलिटन अदालत ने अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ मुंबई पुलिस को जांच करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने यह आदेश बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के मानहानि केस की सुनवाई के बाद दिए हैं। जावेद अख्तर ने इस साल कंगना रणौत की ओर से गलत बयानबाजी करने के आरोप में मानहानि का केस दर्ज करवाया था। 

metropolitan magistrate court ordered Police probe into Javed Akhtar defamation complaint against Kangana Ranaut
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला

जावेद अख्तर ने पिछले महीने ही कंगना रणौत के खिलाफ मानहानि के दर्ज करवाया था। इसके बाद उन्होंने बीते तीन दिसंबर को अदालत में अपना बयान भी दर्ज करवाया था। शनिवार को जावेद अख्तर के वकील ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए जांच की मांग की। वहीं कोर्ट ने जुहू पुलिस थाने को मामले की जांच शुरू करने के आदेश दिए है। पुलिस को इस जांच की रिपोर्ट अगले साल 16 जनवरी को अदालत के सामने पेश करनी है। 

metropolitan magistrate court ordered Police probe into Javed Akhtar defamation complaint against Kangana Ranaut
जावेद अख्तर - फोटो : ANI

गौरतलब है कि कंगना रणौत के उस बयान पर यह मानहानि का मामला दर्ज हुआ है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें घर बुलाकर धमकाया और ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए कहा था। इसी महीने जावेद अख्तर ने अंधेरी की मेट्रोपॉलिटन अदालत के समक्ष अपना बयान दर्ज करवाया था। जावेद अख्तर ने अपने वकील के माध्यम से यह बयान दर्ज करवाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
metropolitan magistrate court ordered Police probe into Javed Akhtar defamation complaint against Kangana Ranaut
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI

बता दें कि अभिनेत्री कगंना रणौत ने अपने एक ट्वीट में कहा था, "जावेद अख्तर जी ने कंगना को घर बुलाया और धमकी दी कि वे ऋतिक रोशन से माफी मांग लें। महेश भट्ट ने कंगना पर चप्पल फेंकी थी, क्योंकि उसने भट्ट की फिल्म में सुसाइड बॉम्बर की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था। वे प्रधानमंत्री को फासीवादी कहते हैं....चाचाजी आप दोनों क्या हो?"

विज्ञापन
metropolitan magistrate court ordered Police probe into Javed Akhtar defamation complaint against Kangana Ranaut
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

इतना ही नहीं कंगना भी कई इंटरव्यूज में जावेद अख्तर पर हमला बोल चुकी हैं। कंगना पर फिलहाल चार अलग-अलग मामलों में केस दर्ज है। फिलहाल वह किसान आंदोलन पर अपना पक्ष रख रही हैं। जिसकी वजह से उनकी दिलजीत दोसांझ से सोशल मीडिया पर लड़ाई भी हो रही है।


पढ़ें: फिल्म प्रेमियों को भेजा गया ‘तेरहवीं’ का ये अनोखा न्यौता, 2021 के पहले दिन होने जा रहा ब्रह्मभोज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed