फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन रामपाल ने प्रचार टीम की सूचना को गलत बताया, ट्विटर पर अपने भारत में ही होने की जानकारी दी

Sat, 19 Dec 2020 03:02 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 19 Dec 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal On  Spice PR news of him leaving the country after NCB summons Says i am in the country
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपने भारत में होने न होने को लेकर पैदा हुए भ्रम पर खुद ही स्थिति स्पष्ट कर दी है। अर्जुन ने फिल्म ‘नेल पॉलिश’ की प्रचार टीम के उस कथन का पूरी तरह खंडन कर दिया है, जिसमें उनके लंदन में होने की बात कही गई थी। अर्जुन ने ट्वीट करके कहा कि वह भारत में ही हैं और अपनी फिल्म ‘नेल पॉलिश’ का प्रचार कर रहे हैं।

Arjun Rampal On  Spice PR news of him leaving the country after NCB summons Says i am in the country
अर्जुन रामपाल - फोटो : ANI

इस पूरे मामले की शुरुआत शुक्रवार को उन साक्षात्कारों के रद्द होने से हुई जिनमें अर्जुन रामपाल को शामिल होना था। ‘अमर उजाला’ को भी अर्जुन रामपाल से फिल्म ‘नेलपॉलिश’ के बारे में बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया गया और ओटीटी की तरफ से इस बारे में सारी व्यवस्थाएं देख रही प्रचार टीम ने उनका समय आदि भी तय कर दिया।
 

Arjun Rampal On  Spice PR news of him leaving the country after NCB summons Says i am in the country
अर्जुन रामपाल - फोटो : instagram/rampal72

इंटरव्यू का समय नजदीक आने पर प्रचार प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि अर्जुन रामपाल के शुक्रवार को टेलीफोन पर प्रस्तावित सारे साक्षात्कार कैंसिल कर दिए गए हैं क्योंकि अर्जुन रामपाल लंदन में हैं। अर्जुन रामपाल का टेलीफोन नंबर भी इस दौरान कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया गया और कहा गया कि ये इंटरव्यू जूम एप के जरिए इसीलिए कराने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal On  Spice PR news of him leaving the country after NCB summons Says i am in the country
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके विपरीत अर्जुन रामपाल ने एक ट्वीट के जरिए शनिवार को अपने भारत में ही होने की बात कही। यहां दिलचस्प ये भी है कि फिल्म ‘नेल पॉलिश’ की प्रचार टीम को शनिवार की दोपहर तक यही पता था कि अर्जुन लंदन में हैं।

विज्ञापन
Arjun Rampal On  Spice PR news of him leaving the country after NCB summons Says i am in the country
अर्जुन रामपाल - फोटो : Social Media

‘नेल पॉलिश’ की प्रचार टीम से शनिवार को जब अर्जुन की लंदन से वापसी की तारीख के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ये नहीं कहा कि अर्जुन मुंबई में ही है, बल्कि ये कहा कि वह लंदन वापसी की तारीख अर्जुन से पूछकर बताएंगे। इस बारे में अब प्रचार टीम का कहना है कि ये गड़बड़ टीम के सदस्यों के आपसी संवाद में भ्रम की स्थिति बनने के कारण हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed