भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की लोकप्रियता धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। अब उन्हें केवल उत्तर भारत में ही नहीं बल्कि देशभर में लोग पहचानने लगे हैं। भोजपुरी गाने तो हम अक्सर आपको सुनाते हैं तो चलिए इसी कड़ी में कॉमेडी का एक वीडियो दिखाते हैं जिसमें सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हैं।
पहली बार दिखा खेसारी लाल यादव का यह अंदाज, कॉमेडी वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ खूब जमी जोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो के टाइटल में लिखा है ‘मैडम जी आप बहुत खबूसरत हैं’। इसमें खेसारी लाल यादव के साथ अक्षरा सिंह भी हैं। वह कहते हुए नजर आते हैं कि ‘मैडम जी आप बहुत खूबसूरत हैं’। खेसारी लाल यादव और अक्षरा की जोड़ी को इसमें काफी पसंद किया जा रहा है।
वीडियो हाल ही में साझा किया गया है और चंद दिनों में ही इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। इसमें खेसारी लाल यादव महिला के वेश में भी दिखते हैं जहां वह साड़ी से लेकर सूट तक पहने हुए हैं। वीडियो में खेसारी लाल यादव की कॉमेडी देख हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे।
पिछले दिनों ही खेसारी लाल यादव का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। गाना ‘जा जा जान’ को खेसारी लाल यादव ने ही अपनी आवाज दी है। इसे अजीत हलचल ने लिखा है और संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। खेसारी लाल यादव इसमें हैंडसम लग रहे हैं। उनके प्रशंसकों को उनका यह नया लुक पसंद आ रहा है।
अक्षरा सिंह की बात करें तो वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से हैं। अक्षरा ने साल 2011 में भोजपुरी फिल्म 'प्राण जाई पर वचन न जाई' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अक्षरा ने भोजपुरी एलबम 'दिल बोले बम बम बम' के कुछ गानों में अपनी आवाज भी दी है। पवन सिंह के साथ अक्षरा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।
नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वालीं सारा अली खान का घर है बेहद आलीशान, INSIDE तस्वीरें देख आ जाएगा यकीन