जियो स्टूडियोज ने हिंदी सिनेमा के सभी दर्शकों को न्यौता भेजा है। और, न्यौता भी नए साल की पार्टी का नहीं, बल्कि एक तेरहवीं का। जो साल 2021 के पहले ही दिन देश के सारे सिनेमाघरों में होने जा रही है। टी सीरीज, वार्नर ब्रदर्स के बाद जियो स्टूडियो तीसरा बड़ी फिल्म निर्माण कंपनी है जिसने कोरोना महामारी के बीच अपनी किसी फिल्म को देश के सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म का नाम है, ‘राम प्रसाद की तेरहवीं’।
फिल्म प्रेमियों को भेजा गया ‘तेरहवीं’ का ये अनोखा न्यौता, 2021 के पहले दिन होने जा रहा ब्रह्मभोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर अभिनेत्री सीमा पाहवा की बतौर निर्दशक पहली फिल्म ‘राम प्रसाद की तेरहवीं’ को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज करने का एलान जियो स्टूडियोज ने शनिवार को किया। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म ऐसे भार्गव परिवार की कहानी है जो घर के मुखिया की तेरहवीं के लिए अरसे बाद एक साथ एकत्र होता है। कथानक आधारित फिल्मों के दौर में फिल्म ‘राम प्रसाद की तेरहवीं’ से लोगों को बड़ी उम्मीदें बताई जा रही हैं।
फिल्म में नसीरूद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक, कोंकणा सेनशर्मा, परमब्रत चटर्जी, विनय पाठक, विक्रांत मैसी और मनोज पाहवा की अहम भूमिकाएं हैं। चर्चित अभिनेत्री सीमा पाहवा इस फिल्म से निर्देशन में कदम रख रही हैं। वह कहती हैं, 'मैं तो इस बात से ही बहुत खुश हूं कि ये फिल्म साल 2021 की सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली फिल्म बनने जा रही है।'
उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म की कहानी मेरे एक निजी अनुभव पर आधारित है जो बरसों पहले मुझे मेरे पिता के निधन के समय हुआ। तब ये कहानी मुझसे कभी दूर नहीं हो सकी। मैं खुश हूं कि ये कहानी मैं अब दर्शकों के साथ साझा करने जा रही हूं।' फिल्म ‘राम प्रसाद की तेरहवीं’ उत्तर भारत के एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है जिसमें पांच संतानें हैं।
अपने पिता के निधन के बाद इनके परिवार एक साथ इकट्ठा होते हैं तो तमाम बीती बातों की जड़ें टटोली जाती हैं, तमाम पुराने कनस्तरों में जमा बचा खुचा घी पिघला कर सबको एक डिब्बे में इकट्ठा किया जाता है और ब्रह्मभोज की तैयारी की जाती है। विधवा मां के अपने पति को लेकर जो विचार रहे हैं, वे भी सामने आते हैं। जियो स्टूडियोज इस फिल्म को देश के ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में है।
पढ़ें: कंगना ने कहा किसान आंदोलन में शामिल हो रहे हैं आतंकवादी, फिर भड़कीं दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा पर