फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Soha Ali Khan: कभी बैंक में नौकरी करती थीं पटौदी खानदान की लाडली, बॉलीवुड में नहीं जमा पाईं अपना सिक्का

Tue, 04 Oct 2022 07:05 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 04 Oct 2022 07:05 AM IST
विज्ञापन
actress soha ali khan birthday know some unknown facts about saif ali khan sister
सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

पटौदी खानदान की लाडली और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 4 अक्टूबर 1978 को दिल्ली में जन्मी सोहा आज 44 साल की हो गई हैं। वह बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और मशहूर खिलाड़ी मंसूर अली खान पटौदी की बेटी हैं। बता दें कि सोहा अली खान अपने घर में भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन हिंदी सिनेमा में उनका सिक्का जमा नहीं और  सोहा ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। तो चलिए जन्मदिन के इस खास मौके पर अभिनेत्री से जुड़ी कुछ बातें जानते हैं।

actress soha ali khan birthday know some unknown facts about saif ali khan sister
सोहा अली खान - फोटो : insta

सोहा की मां शर्मिला टैगोर 70-80 के दशक की बड़ी अदाकारा रही हैं। तो वहीं उनके भाई सैफ अली खान भी फिल्मों में सक्रिय हैं। तीन भाई- बहनों में सोहा सबसे छोटी हैं। सोहा ने दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद वो लंदन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने चली गईं। सोहा पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्री हासिल की।

Soha Ali Khan : 43 की हो चुकीं सोहा अली खान का खुलासा, ओटीटी नहीं होता तो करनी पड़ती भाभी और मां की भूमिकाएं

actress soha ali khan birthday know some unknown facts about saif ali khan sister
सोहा अली खान - फोटो : insta

साल 2004 में बंगाली फिल्म 'इति श्रीकांता' से सोहा अली खान ने अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ 'दिल मांगे मोर' से कदम रखा। सोहा को पहचान फिल्म 'रंग दे बसंती' से मिली। साल 2006 में आई इस फिल्म के लिए सोहा को आईफा और जिफा का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद बॉलीवुड में उनकी फिल्में कुछ खास न चल पाने की वजह से अभिनेत्री ने सिनेमा से दूरी बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
actress soha ali khan birthday know some unknown facts about saif ali khan sister
सोहा अली खान - फोटो : Instagram Post

निजी जिंदगी की बात करें तो सोहा अली खान ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अभिनेता कुणाल खेमू से शादी रचा ली थी। इसके बाद तो उन्होंने बॉलीवुड से एकदम दूरी बना ली।  सोहा और कुणाल खेमू की एक प्यारी सी बेटी इनाया भी है। बेटी के पैदा होने के बाद फिलहाल सोहा फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी को लेकर एक किताब भी लिखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed