दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच के विरोध में एक ऐसा काम कर दिया है जिसके बारे में सोचकर भी लोग शर्मसार हो जाएं। दरअसल एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने टॉपलेस होकर बीच सड़क प्रदर्शन किया। एक्ट्रेस के इस तरह से प्रोटेस्ट करने पर तमिलनाडु पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले फिल्म अय्यारी की एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने कहा था कि इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी कोई चीज नहीं होती। रकुल के इस बयान के बाद तमाम हीरोइनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस लिस्ट में श्री रेड्डी का भी नाम था।
कास्टिंग काउच को लेकर बीच सड़क टॉपलेस हुईं ये एक्ट्रेस, महंगी पड़ गई ये हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच पर सनसनीखेज खुलासा किया है। इसके विरोध में उन्होंने टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया है। श्री रेड्डी ने फिल्म चैंबर पर कास्टिंग काउच के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है और शोषण के विरोध में हैदराबाद स्थित फिल्म चैंबर ऑफिस के बाहर सड़क पर टॉपलेस होकर धरना दिया। ये इलाका हैदराबाद के पॉश जुबली हिल्स में है।
#Hyderabad: A Telugu actress took off her clothes in public at Telugu Film Chamber Of Commerce, she alleges that she has not been given a fair chance at work and that women are being exploited sexually by producers, members of Film Chamber. pic.twitter.com/z2Z9Zr465M
एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच के मामले पर अब तक कोई एक्शन नहीं लेने के आरोप के तहत ऐसा कदम उठाया है। एक्ट्रेस ने शोषण करने वाले इंडस्ट्री के कई बड़े नामों का खुलासा करने की धमकी भी दी है। उन्होंने कई टॉप साउथ की फिल्मों के निर्माताओं, निर्देशकों और एक्टर्स पर काम के बदले यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने मांग की है कि फिल्म उद्योग में मूल तेलुगू स्ट्रग्लिंग एक्टर्स को 75 प्रतिशत मौका दिया जाना चाहिए और तेलुगू फिल्म चैंबर में भी सदस्यता देनी चाहिए।
कुछ दिनों पहले ही श्री रेड्डी ने सोशल मीडिया पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई डायरेक्टर्स और एक्टर्स पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था। हाल ही में इस एक्ट्रेस के आरोपों के खिलाफ एक जाने माने डायरेक्टर, एक्टर और राजनेता ने पुलिस शिकायत भी दर्ज करवाई थी।