{"_id":"6544e2a0a9ce81240a00eae7","slug":"actress-sudha-chandran-says-she-let-down-by-bollywood-but-grateful-to-tv-industry-i-can-not-ditch-television-2023-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sudha Chandran: 'बॉलीवुड ने हमेशा नीचा दिखाया है, लेकिन टीवी ने आगे बढ़ाया है', सुधा चंद्रन का बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sudha Chandran: 'बॉलीवुड ने हमेशा नीचा दिखाया है, लेकिन टीवी ने आगे बढ़ाया है', सुधा चंद्रन का बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 03 Nov 2023 05:38 PM IST
सार
सुधा चंद्रन को यह लगता है कि फिल्म जगत ने उन्हें निराश किया है। उन्हें इस बात का आश्चर्य है कि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद, उन्हें फिल्म निर्देशकों और निर्माताओं ने काम क्यों नहीं ऑफर किया
विज्ञापन
1 of 5
सुधा चंद्रन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री सुधा चंद्रन टेलीविजन का एक जाना-माना चेहरा हैं। 'कहीं किसी रोज' और 'नागिन' जैसे टीवी शोज में अभिनेत्री के शानदार अभिनय प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं अभिनेत्री सुधा को यह लगता है कि फिल्म जगत ने उन्हें निराश किया है। उन्हें इस बात का आश्चर्य है कि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद, उन्हें फिल्म निर्देशकों और निर्माताओं द्वारा काम ऑफर नहीं किया जाता है।
2 of 5
सुधा चंद्रन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुधा चंद्रन ने हाल ही में एक बातचीत में ये कहा है कि वह टेलीविजन को कभी नहीं छोड़ सकतीं, जिसने उन्हें प्रसिद्धि पैसा और प्यार सब दिया है। फिर भी उनके अंदर 'फिल्मी कीड़ा' है। अभिनेत्री से यह सवाल किया गया कि उन्हें फिल्में ऑफर क्यों नहीं की जाती हैं। इसपर सुधा ने कहा, 'मुझसे मत पूछो। उन निर्माताओं और निर्देशकों से पूछें जो मुझे कास्ट नहीं कर रहे हैं।' उन्होंने कहा टीवी शोज करके उन्होंने जो कुछ हासिल किया है, वह उससे बेहद खुश हैं।
'नागिन' फेम सुधा चंद्रन आगे कहा, मैं फिल्मों के इंतजार में अपने टेलीविजन को नहीं छोड़ सकती हूं, जब मुझे वो भूमिकाएं, शोहरत, प्यार, पैसा और बड़ी संख्या में लोग मिल रहे हैं, तो मैं फिल्मों का इंतजार क्यों करूंगी? मैं पिछले 40 सालों से इस इंडस्ट्री में हूं। कोई तो मुझे काम देना चाहता था, दे देता। हिट 'मालामाल वीकली' करने के बावजूद मुझे फिल्म की पेशकश क्यों नहीं की गई?”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुधा चंद्रन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'नाचे मयूरी' से सुधा चंद्रन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें खूब सराहना मिली थी। मगर, इस फिल्म के बाद अभिनेत्री को कोई रोल ऑफर नहीं हुआ तो उन्होंने अपना ध्यान टेलीविजन पर केंद्रित कर दिया। उन्होंने हाल ही में कहा, 'हां, बिल्कुल फिल्म उद्योग ने निराश किया है।'
विज्ञापन
5 of 5
सुधा चंद्रन
- फोटो : सोशल मीडिया
आज भी वह जब फिल्में देखती हैं, तो उनका हिस्सा बनने की चाहत रखती हैं। सुधा चंद्रन ने कहा, 'मैंने फिल्मों से शुरुआत की है। जब मैं कुछ फिल्में देखती हूं तो सोचती हूं कि काश मैंने वह भूमिका निभाई होती। अंदर जो फिल्मी कीड़ा है वो तो नहीं मरता।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।