फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CAB का विरोध कर रहे जामिया छात्रों के सपोर्ट में आई ये अभिनेत्री, कहा, 'ये कश्मीर नहीं दिल्ली है'

Sun, 15 Dec 2019 05:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 15 Dec 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Actress Swara Bhasker Supports Jamia Milia Islamia Students For Their Protest Against CAB
स्वरा भास्कर - फोटो : Social Media

पिछले दिनों नागरिकता कानून (CAB) का देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध किया जा रहा है। तो वहीं जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में भी इस कानून का जमकर विरोध किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा में डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा छात्र घायल हो गए। कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है। इन छात्रों के समर्थन में अब बॉलीवुड भी आ गया है। बेबाकी से अपनी बात रखने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी अब इन छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आ गई हैं।

Actress Swara Bhasker Supports Jamia Milia Islamia Students For Their Protest Against CAB
swara bhasker

स्वरा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से स्वरा ने इन छात्रों का समर्थन किया है। इन तस्वीरों के साथ स्वरा ने कैप्शन में लिखा, 'यह कश्मीर या असम नहीं है। यह दिल्ली है। हमारे लोकतंत्र का तमाशा बना दिया गया है। ये पुलिसकर्मियों की फौज आतंकवादियों, देशविरोधियों या पाकिस्तानी सेना से नहीं बल्कि स्टूडेंट्स से लड़ रही है, उन पर आंसू गैस छोड़ रही है, पत्थरबाजी कर रही है और उनपर बल प्रयोग कर रही है। कुछ ट्रेंडी हैशटैग्स लगा रही हूं ताकि अंधभक्तों को अच्छा लगे कि कैसे हमारे लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। विरोध अभी भी जारी है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This is not #Kashmir This is not #Assam ! This is #Delhi !!!! #OurDemocracy Posted @withrepost • @theconsocius // Democracy ka Tamasha // These policemen, this entire squad is not fighting terrorists, Anti Nationals or Pakistani soldiers, they fired tear gas, pelted stones, used excessive force against..... #students Using some trendy hashtags so that Blind bhakts feel good about how democracy is being crushed and resistance still stands #onthestreets . . . . . . #democracy #incredibleindia #indianpolice #india #studentlife #instadaily #instagood #picoftheday

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara) on

Actress Swara Bhasker Supports Jamia Milia Islamia Students For Their Protest Against CAB
Swara Bhasker - फोटो : Social Media

वहीं इससे पहले स्वरा ने नागरिकता कानून का विरोध कर रही कुछ छात्राओं की तस्वीरें भी साझा की थीं। इन तस्वीरों में ये छात्राएं शांतिपूर्ण तरीके से इस कानून का विरोध कर रही हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में स्वरा ने लिखा 'तेरे माथे पे ये आँचल बहुत ही खूब है लेकिन तू इस आँचल से एक परचम बना लेती तो अच्छा था। - मजाज़। आगे बढ़ो लड़कियों। जब लड़कियां सड़कों पर उतरती हैं तो तख़्त पर बैठा बड़े से बड़ा हुक्मरान हिल जाता है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

“तेरे माथे पे ये आँचल बहुत ही खूब है लेकिन तू इस आँचल से एक परचम बना लेती तो अच्छा था।” - मजाज़ You go girls!!!! 🙌🏾🙌🏾🙌🏾🙌🏾🙌🏾 Posted @withrepost • @salmanm94 जब लड़कियां सड़कों पर उतरती हैं तो तख़्त पर बैठा बड़े से बड़ा हुक्मरान हिल जाता है। #rejectcab #cabagainstconstitution

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Swara Bhasker Supports Jamia Milia Islamia Students For Their Protest Against CAB
zeeshan ayyub

स्वरा के अलावा इन छात्रों का समर्थन आर्टिकल 15 एक्टर जीशान अयूब ने भी किया था। जीशान ने ट्वीट कर NRC और CAB के विरोध प्रदर्शन को सही ठहराया। जीशान ने ट्वीट में लिखा, 'असम से वीडियोज नहीं आ पा रहे। जब दिल्ली में ये हाल है तो असम की तो क्या बात करें।' उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा,  '#jamia के दोस्तों, लड़ाई जारी रखना, जल्द मैं भी आऊंगा साथ जुड़ने।'
 

विज्ञापन
Actress Swara Bhasker Supports Jamia Milia Islamia Students For Their Protest Against CAB
जामिया में छात्रों का प्रदर्शन, सेमेस्टर परीक्षाओं का किया बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मंगलवार को जामिया शिक्षक संघ और छात्रों ने नागरिकता कानून और NRC के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया था। लेकिन देखते ही देखते ये प्रदर्शन उग्र हो गया और हालात बेकाबू हो गए। पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके अलावा आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस प्रदर्शन में बाहरी लोगों के शामिल होने के चलते ये हालात बने हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed