{"_id":"619f550c04ba660ebd41e1ef","slug":"actress-swara-bhasker-to-be-mother-soon-planning-to-adopt-a-child-says-in-an-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Swara Bhaskar: जल्द मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, बोलीं- मुझसे और इंतजार नहीं हो रहा...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Swara Bhaskar: जल्द मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, बोलीं- मुझसे और इंतजार नहीं हो रहा...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 25 Nov 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने राजनीतिक-सामाजिक बयानों के कारण तो कभी ट्रोलर्स के निशाने पर रहने के कारण स्वरा चर्चा में बनी ही रहती हैं। बीते दिनों दिवाली के मौके पर एक्ट्रेस अनाथ बच्चों के साथ सेलिब्रेट करती नजर आई थीं और अब खबर है कि वो एक बच्चे को गोद लेने का प्लान बना रही हैं। फैंस यह खबर मिलने के बाद से उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
2 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
मालूम हो कि फिलहाल स्वरा किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं, बल्कि सिंगलहुड का आनंद ले रही हैं। ऐसे में उन्होंने फैसला लिया है कि वो जल्द ही एक बच्चे को गोद लेंगी। इसकी कानूनी प्रक्रिया लंबी होती है इसलिए इसपर भी स्वरा आगे बढ़ चुकी हैं।
3 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए स्वरा ने बताया कि उन्हें हमेशा से ही परिवार और बच्चे की ख्वाहिश थी। उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि अडॉप्शन एक ऐसा रास्ता है, जिससे मैं अपने इस सपने को पूरा कर सकती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : Social media
उन्होंने बताया कि गोद लेने का फैसला करने से पहले मैंने कई ऐसे दंपतियों से मुलाकात की जिन्होंने बच्चा गोद लिया है। मैंने उनसे बातचीत की और उनके अनुभव पर रिसर्च किया। इसकी पूरी प्रक्रिया और इसके नतीजे पर भी गहनता से ध्यान दिया।
विज्ञापन
5 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : Insatagram- @reallyswara
स्वरा ने बताया कि उनके इस निर्णय पर परिजन भी साथ हैं और उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने अडॉप्शन के लिए अप्लाई कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि लंबी प्रक्रिया होने के कारण मुझे थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन अब पेरेंट्स बनने के लिए मुझसे और इंतजार नहीं हो रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।