{"_id":"619f4c6b9618ca70617e5954","slug":"aishwarya-rai-abhishek-bachchan-s-first-meeting-happened-because-of-bobby-deol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: बॉबी देओल की वजह से ऐश्वर्या-अभिषेक की हुई थी पहली मुलाकात, जूनियर बच्चन ने बताया था किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: बॉबी देओल की वजह से ऐश्वर्या-अभिषेक की हुई थी पहली मुलाकात, जूनियर बच्चन ने बताया था किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 25 Nov 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक और ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल हैं। दोनों अपनी क्यूट केमिस्ट्री की वजह से फैंस के बीच काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपनी डेटिंग लाइफ को एंजॉय करने के बाद साल 2007 में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। दोनों की शादी लंबे समय तक बॉलीवुड गलियारों में छाई रही थी। अभिषेक और ऐश्वर्या राय ने कई बार अपनी लव स्टोरी पर बात की है। वह अपने प्रपोजल से लेकर हनीमून तक से जुड़े मजेदार किस्से इंटरव्यू में शेयर कर चुके हैं, जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद भी किया था।
हालांकि, कम लोग ही दोनों की पहली मुलाकात के बारे में जानते होंगे। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की पहली मुलाकात अभिनेता बॉबी देओल की वजह से हुई थी। मजेदार बात ये है कि अभिषेक ऐश्वर्या से जब पहली बार मिले थे, तब वह एक प्रोडक्शन ब्वॉय हुआ करते थे। ये बात खुद अभिषेक बच्चन ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी।
2 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अभिषेक बच्चन ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात स्विट्जरलैंड में हुई थी। वह वहां पर प्रोडक्शन ब्वॉय थे जो वहां पर एक फिल्म के लिए जगह देखने गए थे और ऐश्वर्या राय उन दिनों वहां पर अपनी फिल्म ‘और प्यार हो गया’ की शूटिंग कर रही थीं, जिसमें उनके साथ बॉबी देओल नजर आए थे। इस फिल्म के दौरान ही अभिषेक और ऐश्वर्या की मुलाकात हुई थी।
3 of 5
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक ने कहा था, ‘ऐश्वर्या से मैं पहली बार तब मिला था, जब मैं फिल्म ‘मृत्युदाता’ में प्रोडक्शन ब्वॉय का काम कर रहा था, जो मेरे पिता बना रहे थे। मैं इस फिल्म की शूटिंग के लिए जगह देखने के लिए स्विट्जरलैंड गया था। कंपनी को लगा था मैं वहीं पर पढ़ा हूं तो मैं वहां की जगह को अच्छे से जानता हूं। इसी वजह से मैं अकेला वहां गया। वहीं पर बॉबी देओल अपनी फिल्म 'और प्यार हो गया' की शूटिंग कर रहा था, जो मेरे बचपन का दोस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक ने आगे कहा, ‘तब बॉबी देओल को पता चला कि मैं वहां हूं तो उसने मुझे डिनर पर बुलाया। जब मैं बॉबी से मिलने गया, तब मैंने ऐश्वर्या को बॉबी के साथ शूट करते हुए देखा था। इसके बाद मेरी और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात हुई।’
विज्ञापन
5 of 5
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है इसमें ‘कुछ ना कहो’, ‘गुरु’, ‘रावण’, ‘धूम 2’, ‘ढाई अक्षर प्रेम के’, ‘सरकार राज’, ‘उमराव जान’ व ‘बंटी और बबली’ जैसी फिल्में शामिल हैं। असल जिंदगी की तरह फिल्मी पर्दे पर भी उनकी जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।