सब्सक्राइब करें

Mishan Impossible: इस तारीख को रिलीज होगी तापसी पन्नू की तेलुगू फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल', एक्ट्रेस ने पोस्टर शेयर कर लिखी ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 28 Feb 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Actress Taapsee Pannu shares poster of Telugu film Mishan Impossible
तापसी पन्नूु - फोटो : Instagram

तेलुगू सिनेमा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर बॉलीवुड में छा जाने वाली तापसी पन्नू ने स्वरूप आरएसजी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ के जरिए तेलुगू जगत में वापसी की है। तापसी ने 28 फरवरी (सोमवार) को फिल्म रिलीज होने की तारीख का ऐलान किया। 1 अप्रैल, 2022 को रिलीज होने जा रही फिल्म के पोस्टर में तापसी भागती नजर आ रही हैं। 


 
Trending Videos
Actress Taapsee Pannu shares poster of Telugu film Mishan Impossible
तापसी पन्नूु - फोटो : Instagram
फिल्म में नहीं, सिर्फ पोस्टर में भाग रही हूं
तापसी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा कि ‘’मैं पोस्टर में जरूर भागती दिख रही हूँ, लेकिन फिल्म के किसी सीन में नहीं भाग रही। यहां भागना सिर्फ फिल्म को लेकर हमारे उत्साह को दिखाता है।’’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Taapsee Pannu shares poster of Telugu film Mishan Impossible
तापसी पन्नू इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
7 महीने पहले तापसी ने जॉइन की थी फिल्म 
तापसी पन्नू जुलाई 2021 में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ फिल्म की टीम में शामिल हुई थीं। तापसी शुरुआत से ही इस फिल्म को लेकर उत्सुक नजर आई हैं। टीम में शामिल होते वक्त उन्होंने कहा था ‘’पिछले सात सालों से मैं ऐसी ही कहानियों की तलाश में रही हूं, जिन्हें मैं बतौर ऑडियंस भी देखना चाहूंगी। वे फिल्में जिन्हें मैं अपना वक्त और समय देना चाहूंगी, मिशन इम्पॉसिबल उन्हीं में से एक है। 


 
Actress Taapsee Pannu shares poster of Telugu film Mishan Impossible
तापसी पन्नू - फोटो : Instagram
हिट फिल्में बना चुके हैं मिशन इम्पॉसिबल के निर्देशक
मिशन इम्पॉसिबल के निर्देशक स्वरूप आरएसजी 2019 में हिट फिल्म ‘एजेंट साईं श्रीनिवास अथरैय्या’ बना चुके हैं। 50 मिलियन के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में 200 मिलियन बटोरने में सफल रही थी। 


 
विज्ञापन
Actress Taapsee Pannu shares poster of Telugu film Mishan Impossible
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तापसी ने 2010 में तेलुगू सिनेमा से ही शुरू किया था करियर 
तापसी पन्नू ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2010 में तेलुगू फिल्म जुम्मान्धी नंदम से की थी। इसके बाद तापसी ने वीरा, मिस्टर परफेक्ट, दुंदेलो गोदारी जैसी सफल तेलुगू फिल्में कीं। 2013 में तापसी ने फिल्म चश्मे बद्दूर से बॉलीवुड में कदम रखा इसके बाद नाम शबाना, मुल्क, थप्पड़ और मिशन मंगल जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में नाम कमाया। हाल में नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म हसीन दिलरुबा भी रिलीज हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed