उर्वशी रौतेला और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच की अनबन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं और हाल ही के दिनों में एक्ट्रेस एक बार फिर से काफी चर्चा में बनी हुई हैं। एक इंटरव्यू से उर्वशी रौतेला का एक वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें रिपोर्टर के सवाल पर एक्ट्रेस को हाथ जोड़कर सॉरी बोलते हुए देखा जा सकता था और इसके बाद लोगों ने एक के बाद एक सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स शेयर किए। अब उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को सॉरी कहने वाली बात पर रिएक्ट किया है और पोस्ट शेयर कर इस पूरे वाकये पर सफाई दी है।
Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत से नहीं बोला सॉरी, पोस्ट शेयर कर बताया क्या थी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल वीडियो में इस सवाल पर उर्वशी ने बोला था सॉरी
एक्ट्रेस का एक इंटरव्यू सामने आया था, जिसमें रिपोर्टर उर्वशी से सवाल करते हैं कि क्या आप आरपी को कोई मैसेज देखना चाहती हैं, क्योंकि आपने कहा था फॉरगिव एंड फॉरगेट (Forgive And Forget)। इस सवाल पर उर्वशी हाथ जोड़ती हैं और कहती हैं सॉरी...आई एम सॉरी।
पोस्ट शेयर कर बताई सच्चाई
उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि उनके सॉरी बोलने का मतलब ऋषभ पंत से नहीं था, बल्कि उन्होंने अपने फैंस को सॉरी बोला था। हालांकि एक बार फिर से उर्वशी ने ऋषभ पंत का नाम लिए बिना ही अपनी बात रखी है। एक्ट्रेस ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा- वो सॉरी मेरे फैंस और खास लोगों के लिए था, मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं था।
ऋषभ पंत से माफी मांगने से लेकर इस एशिया कप में उर्वशी पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम को लेकर भी काफी चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस दुबई में भारत और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के साथ एक एडिटेड वीडियो साझा किया था, जो किसी फैन द्वारा बनाया गया था। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते देखा जा सकता था। हालांकि इस पर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि वह उर्वशी को नहीं पहचानते। इसके बाद भी एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया था।